रिलायंस जियो ने जयपुर में अपना पहला ‘मैनेज्ड वाई-फाई’ लॉन्च किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर : रिलायंस जियो ने जयपुर के बेनाड़ रोड स्थित श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अपना पहला ‘मैनेज्ड वाई-फाई’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों को हाई-स्पीड और पूरे कैंपस में फैली इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जिससे शैक्षणिक वातावरण को डिजिटल रूप से समृद्ध किया जा सके। उद्घाटन समारोह के दौरान रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, राजस्थान के सीईओ  सूरज साहा, स्टेट एंटरप्राइज हेड नितिन गोयल, बालाजी शिक्षा समिति के चेयरमैन भागीरथ पूनिया, 

मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश पूनिया सहित जियो के वरिष्ठ अधिकारी और कॉलेज के प्रशासनिक लोग उपस्थित रहे। जियो का मैनेज्ड वाई-फाई सॉल्यूशन कंटेंट फिल्टरिंग, ब्रांडेड पोर्टल के जरिए सशक्त प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन), और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ केंद्रीकृत नियंत्रण जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। उन्नत वाई-फाई 6 तकनीक से संचालित यह सेवा तेज गति, कम लेटेंसी और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जो खासतौर पर शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास