जरूरतमंद विद्यार्थियों से शिक्षा सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पण संस्था की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 में शिक्षा सहायता के लिए कक्षा 1 से कॉलेज स्तर तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं ।शिक्षा सहायता के तहत चयनित विद्यार्थियों को किताबें, फीस के चैक, स्टेशनरी, स्कूल बैग, नोट बुक्स आदि भेंट की जायेगी । शिक्षा दान अभियान के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों में संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. एल. वर्मा, उपाध्यक्ष हीरालाल बैरवा, वस्त्र बैंक प्रभारी शेखर चन्देल उपस्थित रहे ।

संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के अनुसार विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में पहली शर्त यह होगी कि विद्यार्थी ने गत परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हो । इसके बाद सबसे पहले उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके माता-पिता नहीं हैं । दूसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जाएगा जिनके पिता नहीं या बीमार चल रहे हैं । तीसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जायेगा जिनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है ।

आवेदन पत्र संस्था के कार्यालय जयपुर से या वेबसाइट www.samarpansanstha.org से प्राप्त किये जा सकते हैं । पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 है । संस्था द्वारा आगामी 06 जुलाई को “11 वाँ शिक्षा दान महोत्सव “ आयोजित किया जायेगा । चयनित सभी विद्यार्थियों को “ शिक्षा दान महोत्सव “ में बुलाकर शिक्षण सामग्री व फीस के चैक भेंट किये जायेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार