उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने मेरा वोट,मेरा अधिकार अभियान के तहत मतदाता संरक्षण समिति गठित की

० योगेश भट्ट ० 
रुद्रपुर ! उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान के तहत मतदाता संरक्षण समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश सह संयोजक अभिनव थापर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस अभियान के तहत रुद्रपुर पहुंचे अभिनव थापर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शॉल व फूल मालाओं से स्वागत किया। थापर ने पार्टी कार्यकर्ताओं,वरिष्ट नेताओ, निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ एक बैठक कर व्यापक चर्चा करने के बाद थापर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा " कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यह विस्तृत ट्रेनिंग कार्यक्रम " मेरा वोट मेरा अधिकार " की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी गठित की है,
 मेरा वोट - मेरा अधिकार का कांग्रेस पूरे प्रदेश में विस्तृत चरणबद्ध अभियान चलायेगी 14 अप्रैल को इस अभियान के प्रथम चरण पर प्रदेश समिति विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेगी। समित पूरे प्रदेश के 102 निकायों में RTI के माध्यम से सूचना प्राप्त कर यह जानकारी जुटा रही है कि क्यों भारी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए, या बढ़ाएं गए। इस असंवैधानिक कार्य से लोकतंत्र की हत्या हुई है! भविष्य में इस कृत्य में जो कोई भी संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी। यद्यपि राज्य निर्वाचन ने जांच के आदेश दिए है, तथापि हमारा यह अभियान जारी रहेगा" ।
उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति ने उत्तराखंड में जिलेवार, नगर निगम वार विस्तृत कार्यक्रम बना लिया है, और प्रदेश भर में वंचित वोटरों से RTI लगा कर चुनाव आयोग से नाम काटने के कारण जाने जाएंगे। बैठक में " मेरा वोट मेरा अभियान " के रुद्रपुर प्रभारी अभिनव थापर, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा, काशीपुर नगर निगम प्रत्याशी संदीप सहगल, खटीमा नगरपालिका प्रत्याशी बॉबी राठौर, सीतागंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह, बाजपुर के सभासद, गदरपुर व अन्य नेताओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड