देश भर के व्यापारी अब नहीं करेंगे पाकिस्तान से कोई व्यापार

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस ) द्वारा पाहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में लिए गए निर्णायक कदमों का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने समर्थन किया है।*कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने यह घोषणा करते हुए कहा की अब से भारत के व्यापारी पाकिस्तान से कोई व्यापार नहीं करेंगे अर्थात् हर प्रकार का आयात या निर्यात पाकिस्तान के साथ व्यापारी नहीं करेंगे । 25 एवं 26 अप्रैल को भुवनेश्वर में कैट की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय बैठक हो रही है जिसमें पाकिस्तान से व्यापार न करने का निर्णय अधिकृत रूप से लिया जाएगा। बैठक में देश के लगभग सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेता भाग लेंगे।

व्यापारियों में इस आतंकी हमले को लेकर गहरा आक्रोश और पीड़ा है। देश भर के व्यापारी समुदाय के संगठनों ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की है और जगह जगह व्यापारी संस्थाएं आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने रोष और आक्रोश का प्रदर्शन कर रहे हैं। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय चेयरमैन ब्रजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार से पाकिस्तान के साथ हर प्रकार के व्यापारिक संबंध तुरंत समाप्त करने की मांग की है। यह समय है जब देश की संप्रभुता और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। व्यापारियों का मानना है कि पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर भी करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

कैट ने देश के समस्त व्यापारिक संगठनों से भी अपील कि है कि वे पाकिस्तान से होने वाले किसी भी प्रकार के आयात या निर्यात व्यापार को पूरी तरह बंद करें और देशहित में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत