दिल्ली भाजपा के 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी महेन्द्र नागपाल ने संगठन पर्व के अंतर्गत 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। महेन्द्र नागपाल ने कहा कि भाजपा संगठन निर्माण को पर्व के रूप में मनाती है। पार्टी में संगठन निर्माण की एक स्वस्थ परम्परा है और उसी का पालन करते हुए हमने 35 से 45 वर्ष आयु के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया।

चुनाव अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष के सभी मतदाता कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और उसके आधार पर हमने 204 मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार कर जारी की है। शेष मंडल अध्यक्षों पर आंतरिक चर्चा के बाद निर्णय बहुत शीघ्र होगा। महेन्द्र नागपाल ने कहा है की पार्टी ने अधिकांश मंडल अध्यक्ष 35 से 45 आयु वर्ग के बना कर संगठन को नई उर्जा दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार