देश की सेना एवं सशस्त्र बलों के शौर्य व सफलता के सम्मान में बाड़मेर में कांग्रेस द्वारा जय हिन्द सभा का आयोजन किया जायेगा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश की सेना एवं सशस्त्र बलों के शौर्य व सफलता के सम्मान में 26 मई को बाड़मेर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल जय हिन्द सभा का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों द्वारा आतंकवाद के विरूद्ध सफलतापूर्वक अभियान चलाकर शौर्य प्रदर्शन किया गया है जिसके सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में विशाल जय हिन्द सभा आयोजित की जायेगी। 

सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पूर्व सैनिक, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रदेशवासी शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास