शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण हेतु बायलॉज में जरुरी हो तो परिवर्तन करें- दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए बायलॉज में भी परिवर्तन किया जाना हो तो वह किया जाए। दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि झुंझुनू जिले में 267 हवेलियों, सीकर जिले में 268 हवेलियों और चूरू जिले में 113 हवेलियों की पहचान की गई है। इनका एक सम्पूर्ण दस्तावेज तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त हवेलियों के वास्तविक स्वामित्व के समस्त तथ्य जुटाकर सीकर, झूंझनू और चूरू जिलों के कलेक्टर एक फाइनल दस्तावेज तैयार करें।
इसमें हवेलियों की वर्तमान स्थिति के फोटोज भी संलग्न किए जाए। इसके साथ ही इन हवेलियों पर किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए तीनों जिला कलेक्टर विजिलेन्ट रहें। बैठक में प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन राजेश कुमार यादव, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग निदेशक पंकज धरेन्द्र, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (विकास) राजेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, बैठक में झुंझुनू, चूरू और सीकर जिला कलेक्टर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार