तंबाकू का सेवन करने वाले हर व्यक्ति को रोके,एक दिन जरूर आएगा बदलाव : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से तंबाकू त्यागने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि तंबाकू सिर्फ एक लत नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और भविष्य पर सीधा प्रहार है। इससे मुक्ति केवल व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को लाभ देती है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और चिकित्सालय के प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा के भाषण के साथ हुई। इसके पश्चात हॉस्पिटल द्वारा निर्मित जन जागरूकता फिल्म ‘सांसों से मोहब्बत’ का लोकार्पण किया गया, जो तंबाकू के दुष्परिणामों और उससे उबरने की प्रेरणा पर आधारित है।
राज्यपाल ने कहा कि तंबाकू एवं उसके उत्पाद चित्र एवं भाषा के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी जाती है, इसके बावजूद लोग इसका सेवन करने कैंसर जैसी बीमारी को खुद ही न्यौता देते हैं। उन्होंने लोगों को इस आदत से मुक्त होने का प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कैंसर केयर अध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि चिकित्सालय समय-समय पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते है। जिसके जरिए आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाता है। वहीं चिकित्सालय एवं कैंसर केयर की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान के तहत तंबाकू की गिरफ्त में आ चुके लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जाती है।
इस मौके पर चिकित्सालय के अधिशासी निदेशक मेजर जनरल एस सी पारीक (सेवानिवृत) ने चिकित्सालय की ओर से चलाई जा रही तंबाकू निवारण परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के जरिए किस तरह से तंबाकू या तंबाकू उत्पाद का सेवन कर रहे लोगों की वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर काउंसलिंग कर उन्हें नशे की गिरफ्त से मुक्त कराया जा रहा है। इस मौके पर चिकित्सालय के मुख्य विकास अधिकारी डॉ पुनीत सिंह ने चिकित्सालय भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञों द्वारा तंबाकू से संबंधित बीमारियों, विशेषकर मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, तंबाकू छोड़ने के उपायों और अस्पताल में उपलब्ध काउंसलिंग व उपचार सेवाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अतिथि, डॉक्टर, स्टाफ, मरीज, उनके परिजन तथा आमजन ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने तंबाकू से दूर रहने का संकल्प भी लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड