संगम स्कूल ने जीता “स्टडी ऑस्ट्रेलिया एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा आयोजित ‘स्टडी ऑस्ट्रेलिया एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 इंडिया’ में शानदार जीत दर्ज की है।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने की। इस प्रोग्राम का आयोजन ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्‍ट्रेड) द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों में नवाचार, नेतृत्व और समस्या-समाधान जैसी व्यावहारिक क्षमताओं को विकसित करना था।

इस कार्यक्रम में देशभर के 16 शहरों से 60 स्कूल की टीमों ने भाग लिया। छात्रों ने तीन-तीन की टीमों में काम करते हुए ‘ग्रीन टेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशन्स’, ‘ह्यूमन-सेंटर्ड एआई’ और ‘सामाजिक कल्याण के लिए डिजिटल समाधान’ जैसे विषयों पर आधारित वैश्विक चुनौतियों का हल निकालने के लिए व्यावसायिक विचार तैयार किए और उन्हें प्रस्तुत किया। फाइनल में पहुँची छह टीमों ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जजों के पैनल के सामने अपने प्रोजेक्ट्स पेश किए।

इस अवसर पर उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने कहा, “मैं विजेता टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्रों की सराहना करता हूँ। हर साल भारत के विभिन्न हिस्सों से युवा छात्र जिस रचनात्मकता और समझदारी के साथ वास्तविक समस्याओं के समाधान पेश करते हैं, वह सराहनीय है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड