ओमेगा एलिवेटर्स' 'बिल्डर ऑफ द नेशन' अवार्ड से सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 
अहमदाबाद : अहमदाबाद में आयोजित ‘बिल्डर ऑफ द नेशन कॉन्क्लेव 2024-25’ में वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी ओमेगा एलिवेटर्स को 'बिल्डर ऑफ द नेशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और ओमेगा एलिवेटर्स के प्रबंध निदेशक कुमारपाल देसाई को यह पुरस्कार कंपनी की ओर से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कुमारपाल देसाई ने कहा, "यह पुरस्कार केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि ओमेगा एलिवेटर्स की चार दशकों से अधिक की यात्रा का सम्मान है, जो नवाचार, सुरक्षा और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित है। मैं यह पुरस्कार हमारी टीम, ग्राहकों और साझेदारों को समर्पित करता हूं जिन्होंने भारत को ऊंचाइयों तक सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से ले जाने के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास दिखाया।"

1985 में स्थापित ओमेगा एलिवेटर्स, आज विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले लिफ्ट और एस्केलेटर बनाने वाली एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी बन चुकी है, जो आधुनिकतम सुरक्षा तकनीकों और भरोसेमंद मेंटेनेंस सेवाओं के लिए जानी जाती है। भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी मजबूत उपस्थिति गुणवत्ता, भरोसे और तकनीकी नेतृत्व का प्रमाण है। ओमेगा एलिवेटर्स ने भारत की अधोसंरचना विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, विशेष रूप से अहमदाबाद मेट्रो और गांधीनगर कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाओं में इसकी भूमिका सराहनीय रही है।

 इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कंपनी ने 'त्रि-सिटी ग्रोथ कैपिटल' के दृष्टिकोण को आकार देने में मदद की है।
एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज से गोल्ड मेडल के साथ इंजीनियरिंग और आईआईटी मुंबई से मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी डिग्री प्राप्त करने वाले कुमारपाल देसाई राष्ट्र निर्माण की एक स्पष्ट दृष्टि रखते हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर देसाई ने गुजरात में लिफ्ट इंडस्ट्री में एसी वेरिएबल स्पीड़ तकनीक को अपनाकर एक नई शुरुआत की थी, जिससे प्रदर्शन और यात्रियों की सुरक्षा के नए मानक स्थापित हुए। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ओमेगा एलिवेटर्स ने "मेक इन इंडिया" पहल के अनुरूप नवाचार और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण को अपनाते हुए निरंतर प्रगति की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड