गढ़वाल हितैषिणी सभा ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड की सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने हरेला पर्व पर गढवाल भवन, दिल्ली के भूली -भटियारी पार्क में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया सलाहकार 
मदन मोहन सती मुख्यअतिथि थे।
मदन मोहन सती ने वृक्षारोपण कर गढ़वाल हितैषिणी सभा की प्रकृति संरक्षण की मुहिम की शुरूवात की। इस अवसर पर गत 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाये हुए धाद संस्था देहरादून से आये दया सागर धस्माना विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी के अनुसार गढ़वाल हितैषिणी सभा का मुख्य उद्देश्य प्रकृति एवम पर्यावरण संरक्षण से आम आदमी को जोड़ना है। आज गढ़वाल हितैषिणी सभा ने 51 पेड़ लगाकर प्रकृति को हरा-भरा रखने के अपने दायित्व को आगे बढ़ा रही है।  

सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि सभा पर्यावरण संरक्षण के के लिए भी कार्य कर रही है। हरेला पर्व के मुख्य अतिथि मदन मोहन सती ने कहा कि उत्तराखंड ही नही पूरा देश हरेला पर्व के महत्व को समझते हुए इसे मना रहा है। पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। चिपको जननी वृक्ष मित्र गौरा देवी, पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा, चंडी प्रसाद भट्ट का भी तो यह संदेश था। धाद संस्था देहरादून से आये दयासागर धस्माना ने हरेला पर्व को लेकर धाद संस्था की मुहिम को बताते हुए गढवाल हितैषिणी सभा की आज की पहल की सराहना की।

इस अवसर पर गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन कुमार मैठानी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह नेगी, उप-कोषाध्यक्ष आर.पी. चमोली, संगठन सचिव नागेन्द्र प्रसाद कंसवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीमा गुसांई, रेनू उनियाल, आनंद सिंह रावत, विनोद नौटियाल, गोविंदराम भट्ट, बालम सिंह बिष्ट, गढवाल हितैषिणी सभा के सदस्य प्रीतम सिंह गुसांई, 

हुक्म सिंह कंडारी, दिनेश पोखरियाल , गिरीश चंद्र भद्री, हुक्म सिंह कंडारी, राकेश कुमार भट्ट, मुकेश रावत, राज्य सभा निदेशक मीना कंडवाल, टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद के महासचिव निर्मल सिंह धनोला, सभा की पूर्व सांस्कृतिक सचिव मनोरमा तिवारी भट्ट, ब्लोगर संतीषी बडोनी, धीरेन्द्र गुसांई, कन्हैयालाल द्विवेदी, कुलदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा और कमलेश गोयल को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ कृत ‘खूब लड़ी मर्दानी’ अंग्रेजी रूपान्तरण का लोकार्पण

पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत

एमएनआईटी जयपुर एल्युमिनी एसोसिएशन ने किया गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान