भाजपा की केन्द्र सरकार फर्जी वोटों से बनी हुई सरकार है : गोविन्द सिंह डोटासरा

o संवाददाता द्वारा o 
जयपुर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गॉंधी द्वारा देश में हो रहे वोट चोरी का खुलासा करने के पर भाजपा द्वारा इस मुद्दे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से शहीद स्मारक तक वोट चोर-गद्दी छोड़ पैदल मार्च निकाला गया।
पैदल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के विधायक/विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी द्वारा देश में बड़े पैमाने पर की गई वोट चोरी का खुलासा किया गया है और अब स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में जो भाजपा की केन्द्र सरकार का गठन हुआ है वह पूरी तरह से फर्जी वोटों से बनी हुई सरकार है। 
इसीलिये आज देशभर में नारा लग रहा है कि वोट चोर-गद्दी छोड़। आज पूरी दुनिया में साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार वोट की चोरी से ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा देश के लोकतंत्र पर दोहरा प्रहार किया जा रहा है, एक तरफ फर्जी वोट से भाजपा सत्ता हासिल कर रही है, दूसरी ओर एसआईआर के नाम से विपक्ष के पक्ष में मतदान करने वाले लाखों लोगों के वोट वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में भाजपा ने वोट चोरी के माध्यम से सत्ता हासिल की है जिसमें राजस्थान प्रदेश की सीटें भी शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट का डिजीटल डेटा मांग रही है, किन्तु चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का डिजीटल डेटा नहीं दे रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता राजस्थान में हुई इस वोट चोरी का खुलासा करने के लिये प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिनों में साबित कर दिया जायेगा कि जो आरोप श्री राहुल गॉंधी ने वोट चोरी के लगाये हैं वह सही है और वोट चोरी राजस्थान में भी हुई है।

डोटासरा ने कहा कि वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आन्दोलन अभियान के रूप में खड़ा करेगी जिसके तहत् 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर रात को 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा वोट चोर-गद्दी छोड़ कैण्डल मार्च निकाला जायेगा और उसके पश्चात् अनेक जन जागरण अभियान आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता तानाशाह है,

 संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं, जनता के वोट की चोरी करते हैं और विपक्ष को सत्ता दूर रखने के लिये साम-दाम-दण्ड- भेद की नीति अपनाते हुये कार्य कर रहे हैं जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा यह अभियान प्रदेश के गॉंव-गॉंव, ढाणी-ढाणी तक चलाया जाकर आम जनता के बीच जागृति लाई जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड