जयपुर में आयोजित होगा ‘ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस समिट एंड अवार्ड्स 2025’

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सेवा कुंज फाउंडेशन द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस समिट एंड अवार्ड्स 2025’ के पोस्टर लॉन्च जयपुर स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग विशिष्ट अथिति सेलिब्रिटी गेस्ट सबा खान रही। पोस्टर लॉन्च के उपलक्ष पर विशेषज्ञों द्वारा एक सारगर्भित इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुआ। जिसमें शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला गया।
सेवा कुंज फाउंडेशन उपाध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने बताया कि समिट का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक ही मंच पर लाना है, ताकि डिजिटल वेलनेस सेवाओं को बढ़ावा दिया जा सके और उनके सराहनीय योगदान को सम्मानित किया जा सके। साथ ही, सेवा कुंज फाउंडेशन भारत को मेडिकल टूरिज़्म का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में दृढ़ कदम बढ़ा रहा है। 
इस आयोजन में पंडित अंकुर जोशी, करण विग, पूनम मदान, प्रिया, प्रियांका, दीपम, श्रेया, डॉ. शिवराज, इशिका, गौरव, मधुबाला और डॉ. अजय , एडवोकेट ललित शर्मा, योगिता, दमयंती, नंदिता, कानू मेहता, प्रीति, शौर्य, स्वाति, राजवीर, हरीश सोनी, संदीप, अर्जुन, घनश्याम और एंकर अंकित खंडेलवाल का सहयोग अमूल्य रहा। श्रोताओं को राधा रमण दास द्वारा प्रस्तुत किए गए 20 मिनट के सुंदर एवं विचारोत्तेजक प्रवचन विशेष रूप से मंत्र-जप के महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास