नि:शुल्क नारायण लिम्ब फिटमेंट केम्प : मध्य प्रदेश के 240 दिव्यांग परिवारों में खुशियाँ

० संवाददाता द्वारा ० 
इंदौर : नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर ने इंदौर के गुरु अमरदास बैंक्वेट हॉल में नारायण लिंब एवं कैलिपर्स फ़िटमेंट शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 240 से अधिक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग पाकर एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े ही नहीं हुए बल्कि अपने पैरों पर दौड़ते हुए, रस्साकशी सहित कई खेल खेले। जिन पैरों ने वर्षों पहले चलना छोड़ दिया था, वे आज फिर से जीवन की राह पर चल पड़े है। जिनके चेहरे पर निराशा की लकीरें थीं, वहाँ अब आत्मविश्वास और प्रसन्नता की उजली मुस्कान खिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शिविर में आए दिव्यांगजनों से कहा कि "आप सभी अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से समाज के लिए प्रेरणा हैं। सरकार और नारायण सेवा संस्थान मिलकर आपको मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आप सबके जीवन में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 
मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय, समारोह अध्यक्ष तुलसी सिलावट, विशिष्ट अतिथि आचार्य राजेश मुनि महाराज, समाजसेवी पारसमल कटारिया और अनिल भंडारी का संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने मेवाड़ी परंपरा से स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री ने कहा –आप सभी जीवन संघर्ष में प्रेरणा स्रोत हैं। समाज का दायित्व है कि आपके लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराए। आपके जीवन में बदलाव लाने के लिए नारायण सेवा संस्थान बधाई की पात्र हैं। संस्थान ने आप में हिम्मत और आत्मनिर्भरता भरने का उदाहरण पेश किया है। 
इस मौके पर नारायण सेवा संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा हमारा उद्देश्य केवल सेवा देना नहीं, बल्कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। यह शिविर उन सभी लाभार्थियों के लिए एक नई आशा लेकर आया है। हमें गर्व है कि हम साथ मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। आपकी मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 
240 कृत्रिम अंग पाकर नया जीवन पा रहे हैं। यह केवल अंग नहीं, बल्कि उनकी रुकी हुई ज़िंदगी को आगे बढ़ाने की चाबी है।अग्रवाल ने कहा कि शिविर में 40 सदस्यीय टीम ने जर्मन तकनीक से बने नारायण लिंब का फ़िटमेंट किया है। डॉक्टरों ने न केवल अंग लगाए, बल्कि उनके सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया। 
 शिविर समारोह के अंत में आभार व्यक्त हरि प्रसाद लढ्ढा ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड