राज्यमंत्री मंत्री डॉ.मंजू बाघमार ने अमृता हाट का किया उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का ( 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त श्रीमती नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहें।
राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए अमृता हाट छोटी महिला उद्यमियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है। 
उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन किया गया है। डॉ. मंजू बाघमार ने इस मेले में प्रदर्शित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वार तैयार उत्पादों की खरीददारी कर उसका और यूपीआई से भुगतान किया।
महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 165 स्टॉल्स लगाई गई हैं। जिसमें हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। 

उन्होंने बताया कि मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड