वांगचुक की गिरफ्तारी भाजपा तानाशाही का जीता-जागता सबूत–आप

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान सहप्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। जिस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी, उसे जेल में डालकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह सच्चाई से डरती है और हर विरोधी आवाज को कुचलना चाहती है। भारद्वाज ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा उसी राह पर चल रही है जिस पर कभी कंस चला था। 

जिस तरह कंस भविष्यवाणी से भयभीत होकर अपनी बहन की कोख से जन्में मासूम बच्चों का वध करता था, उसी तरह भाजपा हर आंदोलन को जन्म लेते ही कुचलने का षड्यंत्र रचती है। यह सरकार इतनी हताश और निराश हो चुकी है कि उसे हर जगह अपने अंत की आहट सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी भारतवासियों की जुबान बंद कराने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े, लाठियाँ चलवाईं और जेलों में ठूँसा। आज भाजपा उसी अंग्रेजी हुकूमत की नक़ल कर रही है।

 जो भी व्यक्ति जनता की आवाज़ बनता है, जो भी देश की सच्चाई सामने लाता है, उसे बदनाम करने और जेल में डालने की साजिश रची जाती है। आम आदमी पार्टी चेतावनी देती है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को कभी दबाया नहीं जा सकता। सोनम वांगचुक जैसे देशभक्तों को सलाखों के पीछे डालकर भाजपा खुद अपनी कब्र खोद रही है।

टिप्पणियाँ

asha patel ने कहा…
सोनम जैसे समाज सेवी की गिरफ्तारी से हम ही नहीं पूरा देश व्यथित है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड