एमआईटी एडीटी’ विश्वविद्यालय में “क्वासार-2025” का आगाज़

० योगेश भट्ट ० 
पुणे : एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के अंतर्गत एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (MIT-ID) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय डिज़ाइन सम्मेलन “क्वासार 2025 – Designing What’s Next” का आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को किया जा रहा है। रचनात्मकता और नवाचार के उत्सव के रूप में आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन डिज़ाइन के भविष्य की दिशा और उसकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा। इसका उद्देश्य उद्योग, तकनीक और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में डिज़ाइन के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करना है।

इस अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध डिज़ाइन विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, शोधकर्ता और विद्यार्थी पुणे में एक साथ जुटेंगे। यह जानकारी एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन के अधिष्ठाता डॉ. नचिकेत ठाकुर ने दी। डॉ. ठाकुर ने बताया कि एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन देश के प्रमुख डिज़ाइन संस्थानों में से एक है। “क्वासार” के माध्यम से अगले दो दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में व्याख्यान, पैनल चर्चाएँ, शोध पोस्टर प्रस्तुतियाँ, डिज़ाइन प्रदर्शनियाँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित दृश्य संचार, सृजनात्मक अनुभव, पैकेजिंग डिज़ाइन, स्टॉप-मोशन एनीमेशन, ट्रांसपोर्टेशन डिज़ाइन, UI/UX और मटेरियल इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेष कार्यशालाएँ भी होंगी, जिनका संचालन विशेषज्ञ और उद्योग से जुड़े मार्गदर्शक करेंगे। कार्यक्रम की रचनात्मकता को और प्रखर बनाने के लिए अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें, आलाप – गायन प्रतियोगिता, स्वरफ्यूज़न – वाद्य संगीत प्रतियोगिता, अभिव्यक्ति – एकल अभिनय प्रतियोगिता, माइक ड्रॉप – स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता, नृत्यवर्स – समूह नृत्य प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सहायक प्राध्यापक डॉ. हर्षित देसाई ने बताया कि इस सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित “डिज़ाइन रिसर्च पोस्टर प्रतियोगिता” को देशभर के 40 से अधिक डिज़ाइन संस्थानों के छात्रों और प्राध्यापकों से उल्लेखनीय प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। इस सम्मेलन में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होने जा रही है, जिससे यह आयोजन देश के डिज़ाइन क्षेत्र में सबसे व्यापक और प्रभावशाली मंचों में से एक सिद्ध होगा।

“विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रो-कुलपति प्रो. डॉ. मंगेश कराड के मार्गदर्शन में आयोजित ‘क्वासार’ सम्मेलन रचनात्मकता, शिक्षा और नेतृत्व का संगम है। यह सम्मेलन विद्यार्थियों को वास्तविक डिज़ाइन चुनौतियों और अवसरों का अनुभव प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें उद्योग क्षेत्र के प्रतिभावान डिज़ाइन विचारकों से जुड़ने और नए सहयोग की संभावनाएँ खोजने का अवसर देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड