“राजस्थान का देशी पौष्टिक भोजन” पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जयपुर जीपीओ में “राजस्थान का देशी पौष्टिक भोजन” विषय पर आधारित पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (CPMG) कर्नल सुशील कुमार के करकमलों द्वारा हुआ।  
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल (दक्षिण क्षेत्र) बी. एल. सोनल, निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) अनुब्रता संकरकुमार दास, प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रिंयका गुप्ता, सहायक निदेशक प्रवीण कुमार मीणा, प्रसिद्ध फिलेटलिस्ट राजेश पहाड़िया एवं योगेश भटनागर, सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं डाक कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर जारी किए गए पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट में राजस्थान के पाँच पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन केर-सांगरी, हल्दी की सब्जी, मंगोड़ी, मेथी दाना, और ग्वार फली की सब्जी को प्रमुखता से शामिल किया गया है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार ने कहा कि, “आज के दौर में जब फास्ट फूड संस्कृति तेजी से बढ़ रही है, ऐसे समय में पारंपरिक और स्थानीय खाद्य पदार्थों की ओर लौटना न केवल स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी टिकाऊ कदम है। राजस्थान के स्थानीय व्यंजन पौष्टिकता, स्वाद और स्थायित्व का अद्भुत संगम हैं।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारतीय डाक विभाग सदैव समाज में जागरूकता, संस्कृति और जनहित के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। यह पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट “स्थानीय भोजन – वैश्विक स्वास्थ्य” का सशक्त संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के अंत में यह भी उल्लेख किया गया कि भारतीय डाक विभाग, राजस्थान परिमंडल, बालिकाओं के सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड