कांग्रेस ने स्व. रामेश्वर डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर पूर्व सांसद तथा राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस पार्टी के विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने स्व. रामेश्वर डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।
शोक सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। प्रस्ताव में स्व. रामेश्वर डूडी के जीवन परिचय के साथ ही उनके द्वारा प्रदेश के विकास, किसानों एवं 36 कौम के लोगों के लिये उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार