15वें महाकौथिग 150 उत्तराखंडी लोक कलाकार पेश करेंगे अपनी संस्कृति की झलक

० योगेश भट्ट ० 
नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंडी पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प का मेला महाकौथिग-2025 इस वर्ष भी सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 15वें महाकौथिग मेले के आयोजन को लेकर आयोजन समिति पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा नोएडा स्टेडियम मे मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापिका कल्पना चौहान एवं महाकौथिग के अध्यक्ष हरीश असवाल की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महाकौथिग मेले के 7 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा,
मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक सत्रों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई और कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि महाकौथिग मेला उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रीति रिवाज, औधोगिक विकास एवं धार्मिक परम्पराओं व प्रगति का अदभुत संगम है। उन्होने बताया कि इस बार के महाकौथिग मंच का स्वरूप ऐतिहासिक जागेश्वर धाम की थीम पर तैयार किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
आयोजन समिति के अनुसार महाकौथिग मेला 7 दिनों का होगा. जो 19 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। उतराखंड के 13 जिलों के 150 कलाकार पेश करेंगे अपनी लोक संस्कृति की झलक इस वर्ष मेले में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के 150 से अधिक लोक कलाकार अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, संस्थापिका स्वर कोकिला कल्पना चौहान, महाकौथिग के चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, महासचिव यशवंत सिंह, उत्तराखंडी फिल्मों केनिर्माता/निर्देशक एवं अभिनेता राकेश गौड़, रेखा रावत, इंद्रा चौधरी, जगत रावत, आरपी घिल्डियाल, लक्ष्मण रावत, चंदन गुसाई, नरेंद्र बिष्ट, सुबोध थपलियाल, हरिदत्त भट्ट सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड