नाथद्वारा में ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ के लिए मुकेश अंबानी ने 15 करोड़ दान किए

० आशा पटेल ० 
नाथद्वारा, राजस्थान : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में एक आधुनिक “यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन” बनाने की घोषणा की है। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में ₹15 करोड़ का दान भी दिया। अंबानी ने श्रीनाथजी भोग-आरती दर्शन किए और गुरु विशाल बावा साहेब से आशीर्वाद लिया।
यह नया सेवा सदन तीर्थयात्रियों और वरिष्ठ वैष्णव भक्तों के लिए समर्पित होगा। इसमें 100 से अधिक कमरे होंगे, जहां सुरक्षित और सम्मानजनक आवास की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 24 घंटे की मेडिकल यूनिट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सेवाएं, सत्संग एवं प्रवचन हॉल, और पुष्टिमार्ग की थाल-प्रसाद परंपरा पर आधारित भोजन व्यवस्था भी होगी।

अंबानी ने कहा, “हमें गर्व होना चाहिए कि हम वैष्णव हैं। सनातन धर्म और आचार्य परंपरा के अनुयायी हैं। परियोजना से मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी सीधे जुड़े हैं। परियोजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाथद्वारा आने वाला हर भक्त सेवा, सम्मान और भक्ति से भरे वातावरण में ठहर सके। करीब ₹50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सेवा सदन अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार