अपूर्वा एप से पेशेंट की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी संभव

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर अस्पताल की गाइनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा टाक ने केपटाउन में आयोजित इंटरनेशनल गाइनेकोलॉजिकल कैंसर सोसाइटी की ग्लोबल समिट में अपूर्वा स्मार्टफोन ऐप को प्लेनरी सेशन में प्रस्तुत किया। डॉ अपूर्वा एकमात्र भारतीय है जिन्हें यह मौका मिला। समीट में एप की सराहना करते हुए इसे मरीज-केंद्रित डिजिटल केयर के नए युग की शुरुआत बताया गया।
राजस्थान की पहली एमसीएच सुपरस्पेशेयलाइज्ड गाइनी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अपूर्वा ने बताया कि आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र में एआई टूल्स और सर्जरी में रोबोटिक्स का उपयोग बढ़ रहा है, ऐसे में “अपूर्वा” एप मरीजों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह एप मरीजों को अपने लक्षणों और तकलीफों को सरलता से रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। 

एप से प्राप्त डेटा को मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) से जोड़कर बीमारी और जीवन-गुणवत्ता से जुड़ा वास्तविक दुनिया का डेटा प्राप्त किया जा सकेगा। इससे उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बेहतर संवाद और सही समय पर उपचार की शुरूआत का फायदा मिलने के साथ ही यह एप क्लीनिकल ट्रायल्स में डाटा संग्रह करने मे भी सहायक होगा।

अपूर्वा (ऑटो इलेक्टानिक पेशेंट रिपोटेड आउटकम्स ऑन रियल टाइम वाया ईएमआर अमाल्गमेशन) को यूरोपियन सोसायटी ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी की गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है। डॉ अपूर्वा का चयन नेशनल कैंसर ग्रिड के प्रोग्राम “इंटरनेशनल कोलोब्रेशन फॉर रिसर्च मैथडोलॉजी डवलपमेंट इन ऑन्कॉलोजी“ में 2024 में हुआ था। इसके तहत डॉ अपूर्वा ने यह एपअंतरराष्ट्रीय मेंटर्स जिसमें अमेरिका के कार्लोस रोड्रिगेज, कनाडा के क्रिस्टोफ़र बूथ, पेरिस के ज़ेवियर पाओलेटी के साथ ही चेन्नई के ए. एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में पूरा किया गया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार