ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसो के अधिवेशन में मेघवाल ने बताया रेलवे का योगदान

० आशा पटेल ० 
जयपुर, आल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे का जोनल वार्षिक अधिवेशन रेलवे स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित हुआ जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के समस्त मण्डल, कारखाना, शाखाओं से हज़ारों डेलिगेट्स ने भाग लिया। अर्जुन राम मेघवाल विधि व न्याय राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) व् संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया व प्रदीप कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अतिथि विशेष के रूप में भाग लिया।
अधिवेशन की अध्यक्षता बी एल बैरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की तथा रुपेश कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक व विकास अग्रवाल मुख्य कारखाना प्रबंधक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। जोनल वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्वी रेलवे के जोनल अध्यक्ष प्रेम चंद मुर्मू व अतिरिक्त महासचिव व दक्षिण पश्चिम रेलवे के जोनल सचिव एम् मोहन सहित अन्य जोनल रेलवे व उत्पादन इकाइयों के जोनल अध्यक्ष व जोनल सचिव ने भाग लेकर डेलीगेट्स को सम्बोधित किया।
मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल ने उपस्थित जन समूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई व कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को सशक्त संविधान दिया, जो 75 वर्ष बाद भी देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। मेघवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों को ललकारा। आदिवासी समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजता है। आज एसोसिएशन ने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर जनजाति गौरव दिवस मनाया है यह एक अनुकरणीय कदम है।

 मेघवाल ने कहा कि पूर्व में 26 नवम्बर को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 में यह संविधान दिवस घोषित हुआ। यह संविधान निर्माण करने वाली महान आत्माओं के प्रति श्रद्धा के भाव जगाता है। उन्होंने संविधान एवं इससे जुड़े विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। मेघवाल ने कहा कि भारत को विकसित बनाने की दिशा में रेलवे का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्र सरकार द्वारा रेलवे में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

 उन्होंने कहा कि रेलवे कार्मिकों की प्रत्येक वाजिब मांग और समस्या का समयबद्ध समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एसोसिएशन के साथ अपनत्व का भाव है अतः एसोसिएशन द्वारा उठाये गए समस्त मामलों पर उनके साथ चर्चा कर शीघ्र निपटारा करवाया जायेगा। उन्होंने एसोसियशन के साढ़े तीन लाख कार्मिकों को शुभकामनाएं दी।

ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा ने एसोसिएशन के कार्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जबसे 26 नवम्बर को संविधान दिवस घोषित किया है एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन या जोनल अधिवेशन के रूप में संविधान दिवस मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने के आदेश दिए हैं

 तथा एसोसिएशन ने भी प्रत्येक स्तर पर जनजाति गौरव दिवस को व्यापक रूप से मनाया है और आज इस जोनल वार्षिक अधिवेशन के आयोजन का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने इस अवसर पर बाबा साहेब और भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े तथ्य रखे तथा उनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलकर देश व समाज की सेवा करने का आव्हान किया।

अधिवेशन में पश्चिम रेलवे के जोनल सचिव ओ पी बैरवा व जोनल कोषाध्यक्ष बदन सिंह मीणा, पश्चिम मध्य रेलवे के जोनल अध्यक्ष विशम्भर सिंह, दक्षिण पश्चिम रेलवे के जोनल अध्यक्ष के एस धमन्नावर, कोकण रेलवे के जोनल अध्यक्ष नारायण दास व जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मनीष सावंत, दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के जोनल अध्यक्ष एम् एस खोब्रागडे, जोनल सचिव प्रभात पासवान, पूर्वी मध्य रेलवे के पवन कुमार राम, 

जोनल अतिरिक्त सचिव शम्भूनाथ राम व अन्य मंडल पदाधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल अध्यक्ष बच्चू लाल, उत्तर रेलवे के जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप चंद, पटिआला लोकोमोटिव वर्कशॉप के जोनल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जोनल सचिव कुलदीप कुमार, मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के जोनल अध्यक्ष टी आर वर्मा, जोनल सचिव देवनाथ निर्मल, फिरोजपुर मंडल के मंडल सचिव अमर सिंह मीणा, दिल्ली मंडल के मंडल सचिव  पिंकू प्रताप सिंह अम्बेडकर आदि ने भाग लिया।

 केंद्रीय मंत्री मेघवाल सहित अन्य अतिथियों ने बाबा साहेब और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल सचिव मोहन लाल बुनकर ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष टी आर मीणा, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व जयपुर मंडल के मंडल सचिव विनोद कुमार मीणा, अजमेर कारखाना के सचिव विनोद कुमार चौहान, अजमेर मंडल के निरंजन वर्मा,

 जोधपुर मंडल के मंडल सचिव जगदीप कटारिया, जोधपुर कारखाना के कारखाना सचिव राजकुमार मीणा आदि ने एसोसिएशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा व राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार के नेतृत्व में एसोसिएशन की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह जोनल वार्षिक अधिवेशन एक ऐतिहासिक अधिवेशन है जिसमें सब कुछ अच्छे ढंग से सम्पादित किया गया गया है।

अधिवेशन से पहले रेलवे स्टेशन से अम्बेडकर सर्किल होते हुए रेलवे स्टेडियम तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने केंद्रीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ. बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। एसोसिएशन के जोनल वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जोनल कार्यकारी अध्यक् विनोद कुमार मीणा, जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राम बाबू लाल गौतम, 

जोनल अतिरिक्त सचिव राम सिंह, जोनल कोषाध्यक्ष घासी राम नरेडिया, बीकानेर मंडल के मंडल अध्यक्ष  अजय कुमार, मंडल सचिव मोहन लाल बुनकर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन मीणा, मंडल अतिरिक्त सचिव शंकर लाल मीणा, मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जिलोवा, बीकानेर कारखाना के कारखाना अध्यक्ष  सुरजा राम नायक, कारखाना कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कुमार सिरोही, कारखाना अतिरिक्त सचिव  रोहित, कारखाना कोषाध्यक्ष मोहन लाल सहित बीकानेर मंडल व बीकानेर कारखाना के समस्त मंडल, कारखाना व शाखाओं के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

'जय संविधान जय संविधान' गीत जयपुर की पार्वती देवी ने गाया। लखन लाल मीणा व उनकी पत्नी ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर परम्परागत ढंग से प्रस्तुति दी और सीताराम बैरवा ने कच्छी घोड़ी नृत्य किया जिसके लिए एसोसिएशन ने उन्हें पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जोनल अतिरिक्त सचिव रामसिंह ने किया व कारखाना सचिव कुशाल चंद मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा और कमलेश गोयल को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ कृत ‘खूब लड़ी मर्दानी’ अंग्रेजी रूपान्तरण का लोकार्पण

पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत

एमएनआईटी जयपुर एल्युमिनी एसोसिएशन ने किया गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान