उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली । 
झीलों की नगरी उदयपुर ने वेडिंग टूरिज़्म में अपने महत्व को एक बार फिर साबित करते हुए आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड नई दिल्ली स्थित हयात रीजनसी में आयोजित समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी. भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया।
डेस्टिनेशन वेडिंग श्रेणी में राजस्थान लगातार अग्रणी रहा है। महलों, झीलों और मेवाड़ी धरोहर की वजह से उदयपुर वर्षों से देश-विदेश के कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है। हाल के वर्षों में उदयपुर एशिया ही नहीं बल्कि वैश्विक रैंकिंग में भी शीर्ष पांच गंतव्यों में शामिल रहा है। “भारतीय वेडिंग डेस्टिनेशन में राजस्थान नंबर वन, अब वैश्विक स्तर पर भी मजबूत मौजूदगी” उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड मिलने पर कहा कि “डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद रहा है।

 देश के लगभग 70% हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं। हमारे किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा हैं।” उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा राजस्थान के 120 से अधिक हेरिटेज वेन्यू नियमित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं। “यह अपने आप में बहुत कुछ कह देता है। यहां की खूबसूरती, वातावरण और परंपराएं शादी को सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं रहने देतीं यहां वह एक यादगार अनुभव बन जाती है।

 पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि पर्यटन विभाग अब अपनी विरासत और संस्कृति का पूरा लाभ उठाते हुए वेडिंग, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज़्म जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। नामांकन पर्यटन और हेरिटेज स्टडीज़ के विशेषज्ञों की जूरी ने तय किए। पैनल में ज्योति मायल, अनुभव सप्रा, कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल, डॉ. नाविना जाफा, डॉ. लतिका नाथ और जूरी चेयर अनिंदिता घोष शामिल थीं। 

उदयपुर की वैश्विक पहचान हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी शादियों के कारण और मजबूत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अवॉर्ड ऐसे समय आया है जब राजस्थान फिल्म शूटिंग, इवेंट्स और वेडिंग टूरिज़्म में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग जगत ने इसे राज्य की ब्रांड वैल्यू और भविष्य के निवेश अवसरों के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड