जेएसएससी प्रिंसिपल कांनक्लेव में हुई शिक्षा में बदलाव पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (जेएसएससी) द्वारा 'स्कूली शिक्षा में बदलाव' विषय पर प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा एम सिंह, प्रोफेसर निदेशक (एकेडमिक) सीबीएसई रहीं। डॉ प्रज्ञा एम सिंह ने योग्यता आधारित शिक्षा, संरचनात्मक एवं समग्र मूल्यांकन तथा गुणवत्ता प्रमाणन पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक वोहरा, भारतीय विदेश सेवा के 1973 बैच के प्रतिष्ठित पूर्व भारतीय राजनायिक, सेवानिवृत प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (राजस्थान विश्वविद्यालय) प्रोफेसर रमेश के.अरोड़ा आदि अनेक हस्तियो ने अपने ज्ञान वर्धक उद्बोधन से सभी श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य समारोह में  शिक्षा जगत की दो हस्तियों डॉ पी डी सिंह और डॉ जय श्री पेड़ीवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। 
कार्यक्रम में प्रसिद्ध टीवी एंकर दीपक वोहरा, वरिष्ठ टी वी कलाकार, गायक और संगीतकार रघुवीर यादव ने इस कार्यक्रम में आए सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा स्टैंडअप कॉमेडी के ह्यूमर पोएट गौरव शर्मा ने भी इस अवसर पर हंसी के ठहाके लगवाए। देश भर से लगभग 200 प्रिंसिपल्स ने इस कन्क्लेव में भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में जेएसएससी के अध्यक्ष अशोक वैद, उपाध्यक्ष डॉ. संजय पराशर, सचिव पुनीत त्यागी, संयुक्त सचिव डॉ. संदीप कुलहरी और कोषाध्यक्ष मंजू खोसला समेत पूरी जेएसएससी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार