नितिन नवीन की नियुक्ति से पार्टी में युवा वर्ग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है--वीरेन्द्र सचदेवा

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाजपा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का अभिनंदन किया। नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही वहां प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली के मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की उपस्थिती में पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहना कर स्वागत किया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा सभी जिलों के हजारों पदाधिकारियों ने नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का अभिनंदन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की नितिन नवीन की नियुक्ति से पार्टी में हर स्तर पर हर्ष है पर युवा वर्ग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा नितिन नवीन की नियुक्ति से जेनरेशन नेक्स्ट से भाजपा का जुड़ाव और मजबूत होगा। भाजपा ने एक बार फिर दिखा दिया है की यह पार्टी ही सामान्य कार्यकर्ता को उच्चतम पद तक ले जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास