आरबीआई ने की रेपो रेट में कटौती होम,कार और रिटेल लोन होंगे सस्‍ते-फाेर्टी

० आशा पटेल ० 
जयपुर : भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में देश के रिटेल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत का फैसला लिया। बैठक मे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लिए गए फैसलों की घोषणा की। इसमें आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत कम किया है। इस कटाैती के बाद आरबीआई की रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर आ गई है। 

इस साल चौथी बार आरबीआई ने रेपो रेट कम की है। इस तरह से साल भर में कुल मिला कर 1.25 प्रतिशत रेपो रेट में कटौती की गई है। फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) ने आरबीआई के इस फैसले का स्‍वागत किया है। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि रेपो रेट कम होने से कमर्शियल बैंकों के पास एक्‍सट्रा लिक्‍विडिटी होगी। इससे होम, कार और अन्‍य लोन की ब्‍याज दरों में कमी आने की संभावना है। 

जिससे रियल एस्‍टेट, ऑटोमोबाइल और अन्‍य सेक्‍टर्स में डिमांड बढ़ेगी और बाजार को बूस्‍ट मिलेगा। इससे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की गति और तेज होगी। आरबीआई को इस बात पर भी ध्‍यान देना होगा कि रेपो रेट में कटौती से बैंकों को होने वाला लाभ उपभोक्‍ताओं तक भी पहुंचे, क्‍योंकि बैंक कई बार रेपो रेट कटौती के पूरे लाभ को उपभोक्‍ताओं तक नहीं पहुंचाते।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार