राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का आयोजन,14 जनवरी को

० योगेश भट्ट ०  
नई दिल्ली ! पर्वतीय लोक विकास समिति द्वारा उत्तरायणी अभियान इस वर्ष कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा। पर्वतीय लोक विकास समिति के आयोजन में सुखी परिवार फाउंडेशन एवं विभिन्न प्रवासी पर्वतीय संस्थाओं के सहयोग से यह महोत्सव एक सांस्कृतिक उत्सव न होकर राष्ट्र की संस्कृति, धर्मरक्षा, पर्यावरण शुचिता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त पर्व बनेगा। 
पर्वतीय लोकविकास समिति के परामर्शदाता एवं राष्ट्रीय उत्तरायणी स्वागत समिति के अध्यक्ष, सीए राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली में होने वाले अन्य आयोजनों से अलग और विशिष्ट होगा। एक ओर जहाँ देवभूमि उत्तराखंड के गौरव की गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी ओर देश के निर्माण और विकास में उत्तराखंडियों के योगदान पर भी गंभीर और ठोस चर्चा की जाएगी।

उत्तरायणी अभियान के संयोजक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 के प्रमुख आकर्षण उत्सव ग्रुप के कलाकारों द्वारा, प्रो. राकेश भट्ट के निर्देशन में पौराणिक “पांडव कथा – चक्रव्यूह” का मंचन.! सृष्टि रक्षा एवं समरसता महायज्ञ छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता..! पारंपरिक माँ भगवती नन्दा डोली जात्रा.!*मातृशक्ति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुति

उत्तराखंड एवं देश के प्रमुख व्यक्तित्वों को सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु राष्ट्र गौरव, दिल्ली गौरव, हिमालय गौरव एवं उत्तरायणी अभियान सम्मान प्रदान किए जाएंगे.,
.इसके अतिरिक्त, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा तथा हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जैसे व्यक्तित्वों के राष्ट्र एवं हिमालय के लिए योगदान पर चर्चा की जाएगी कार्यक्रम में उत्तराखंड की मातृशक्तियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत