माहिया तेरे लिए " पुस्तक से माहिया विधा में कुछ गीत

० 
सुषमा भंडारी ० 
माहिया तेरे लिए " पुस्तक से माहिया विधा में कुछ गीत प्रस्तुत हैं। माहिया - पंजाबी का शब्द है जिसका अर्थ है "मीत" अर्थात् " मित्र"। मित्र कोई भी हो सकता है - परमात्मा , पति , प्रेमी, या फिर सखी - सहेली , प्रकृति। पंजाब की मिट्टी की खुशबू ,सौंधी - सौंधी गंध लिए है। ये तीन - तीन अवलियों ( पंक्तियों) की छोटी कविताएं जीवन के राग से आप्लावित हैं , जीवनानुभूतियों से भरी हैं । ये त्रिवालियां जन - जन की भाषा बोली हैं इसलिए इनमें अपनापन झलकता है।

छंद विधान के अनुसार माहिया तीन पंक्तियों का मात्रिक लयात्मक , गेयात्मक गीत ( पंजाब का टप्पा) है ।
प्रथम पंक्ति में 12 मात्रा,द्वितीय पंक्ति में 10 मात्रा एवं तृतीय पंक्ति में पुनः 12 मात्राओं का निर्वहन करना होता है । इसकी एक खास लय है जो अक्सर सब ने सुनी होगी । खेतों में काम करते किसान , प्रेमी जोड़े इसे गुनगुनाते हैं इसका उदाहरण कई चलचित्रों ( फिल्मों) में है।
पंजाब में ब्याह - शादियों में इन गीतों को गाना आम बात है। इन्हीं गीतों सवाल, जवाब वाली शैली भी पंजाब में मशहूर है । माहिया , त्रिवालियां , गीत , अहसास --पुस्तक " माहिया तेरे लिए " से प्रस्तुत --

रुत है बहारों की
टोली घूम रही
मेले में यारो की

कुहरा - सा छाया है
शख्स अकेला है
फिर भी भरमाया है

आशीष सभी पायें
माँ के पहलू में
बनकर बेटा आयें

फूलों का कहना है
संग में काँटे है
ये मेरा गहना है

सपनो में ना आना
आते हो जब तुम
करते हो दीवाना

दुनिया का मेला है
बेशक साथ रहें
हर एक अकेला है

गंगा जो बहती है
चलना ही जीवन
ये सब से कहती है

जब आंखे भर आई
समझो पीड़ा ने
फिर से ली अंगड़ाई

दुनिया माया नगरी
देखो तैर रही
पापों की अब गगरी

खोकर भी पाते हैं
लोग यहाँ पर वो
जो प्यार निभाते हैं

टिप्पणियाँ

कुतुब मेल का हार्दिक आभार व शुभकामनाएं ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास