संदेश

नवंबर 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होंडा ने ‘होंडा अल्फा’ नाम का किया एलान,यह होगी मेड-इन-इंडिया ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : प्रीमियम कारों की निर्माता कंपनी होंडा (एचसीआईएल) ने अपनी आगामी ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी नाम के रूप में ‘होंडा अल्फा’ (Honda ALPHA) की घोषणा की। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में कंपनी के सफ़र का एक अहम पड़ाव है। ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से प्रेरित ‘होंडा अल्फा’ नाम को ग्राहकों के जीवन में एक नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में चुना गया है। यह आगामी मॉडल कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर को होगा। होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ तोशियुकी यानागिसावा ने कहा हमें अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के आधिकारिक नाम के रूप में होंडा अल्फा की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। होंडा अल्फा भारत में अपने ग्राहकों तक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुँचाने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। यह क्वालिटी, विश्वसनीयता और ड्राइविंग का आनंद भी देगी, जिसके लिए होंडा जानी जाती है। भविष्य में भारत इस मॉडल का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस होगा। होंडा के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफ़र में एक अहम कदम है और भारतीय बाज़ार के प्रति हमा...

टिकू तलसानिया और पूजा जोशी की ‘देवी विज्ञानम’ का जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : आस्था की शक्ति, सनातन संस्कृति की विरासत और विज्ञान की तीनों का अनूठा मेल लेकर आ रही हिंदी फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च में आध्यात्मिक जगत से लेकर राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थित थीं । कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि, राजस्थान के विधायक प्रताप पुरी जी महाराज, बाड़मेर विधायक रविंद्र भाटी, बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, राजस्थान बीजेपी नेता बाबा बालकनाथ, आध्यात्मिक गुरु एवं डॉक्टर कर्णी प्रताप सिंह, स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी के राजवीर सिंह चाखलोई और समाजसेवी मनीष रिनवा शामिल हुए। सभी अतिथियों ने फिल्म की पूरी टीम को आस्था, सनातन संस्कृति व वैज्ञानिक सोच जैसे अनूठे विषय को बड़े पर्दे पर लाने की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट टीकू तलसानिया, पूजा जोशी, के. आर्यवर्धन और चेतन धनानी के साथ निर्देशक कर्तव्य शाह और किंग प्रोडक्शन हाउस की टीम भी मौजूद रही। सनातन संस्कृति के मूल्यों में रची-बसी ‘देवी विज्ञानम्’ दर्शकों के सामने आस्था,...

लंदन में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन : राजस्थान के लिए ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान अब अपनी पारंपरिक पहचान किलों, महलों और रेगिस्तान से आगे बढ़कर वन्यजीव, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, इको-टूरिज्म, वेलनेस और पर्यटन अनुभवों के वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान पर्यटन विभाग ने दुनिया के प्रमुख पर्यटन व्यापार आयोजनों में शामिल वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्लूटीएम) लंदन 2026 में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश का फोकस वैश्विक ट्रैवल ट्रेड से साझेदारी, पर्यटन निवेश और नए पर्यटन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने पर है। राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं पद्म विभूषण सम्मानित सुधा मूर्ति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहित कुंते तथा ब्रिटेन में भारत के उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे ने किया। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़, वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी और अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन भी उपस्थित रहे। ...

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया और एआरएआई ने की साझेदारी, क्रैश टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर होगी मजबूत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे : स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे में भारतीय ऑटोमोटिव अनुसंधान संघ के साथ एक एमओयू का आदान-प्रदान किया। इसका मकसद चाकन में ऑटोमोटिव सुरक्षा और टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना है। इस मौके पर केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा और एआरएआई के डायरेक्टर डॉ. रेजी मथाई के साथ अन्य वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत एसएवीडब्ल्यूआईपीएल, एआरएआई को अहम लोकेशन पर स्थित जमीन का एक हिस्सा ट्रांसफर करेगा। एआरएआई इस जमीन पर एक आधुनिक क्रैश टेस्ट सेंटर बनाएगा। यह सेंटर बीईवी और आईसीई मॉडल समेत भविष्य की मोबिलिटी गाड़ियों के लिए होगा, जिससे देश में वाहन सुरक्षा से जुड़ी रिसर्च और टेस्टिंग की क्षमता बढ़ेगी। इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत में ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे, जिनमें एक्सपोर्ट बाजारों के लिए जरूरी कड़े एनसीएपी आकलन भी शामिल हैं। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा जैसे-जैसे भारत का ऑट...

आईईटीई ने मनाया अपना 73वां स्थापना दिवस

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स ने लोधी इंस्टीट्यूशनल एरिया में अपना 73वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि आईएएस एस कृष्णन, एनडीएमसी के चेयरमैन आईएएस मनोज कुमार द्विवेदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन मनोज जैन, बीएसएनएल के चेयरमैन ए रॉबर्ट जे रवि, नेशनल कम्युनिकेशन अकादमी के डायरेक्टर जनरल अतुल सिन्हा का स्वागत किया गया। आईईटीई टेक्निकल प्रोग्राम कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयरमैन डॉक्टर एमएच कोरी ने स्वागत भाषण पेश किया। इस अवसर पर नेशनल कम्युनिकेशन अकादमी के डायरेक्टर जनरल अतुल सिन्हा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन मनोज जैन, बीएसएनएल के चेयरमैन ए रॉबर्ट जे रवि, एनडीएमसी के चेयरमैन आईएएस मनोज कुमार द्विवेदी, आईईटीई के पूर्व अध्यक्ष सुनील, आईईटीई अध्यक्ष डीसी पांडे एवं मुख्य अतिथि आईएएस एस कृष्णन द्वारा समारोह को सम्बोधित किया गया।

डॉ.धन सिंह रावत ने दिया जीत का मंत्र, 2027 में कमल खिलाना हमारा संकल्प

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई टिहरी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामगांव में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से पिछली गलतियों से सबक लेने और वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आगामी चुनाव में सफलता का आधार बनेगी। बैठक में वक्ताओं ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह ने...

नदियाँ,सागर,ताल सारे हो रहे हैं सब जवां

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  तेरे करीब रहूँ या कि तुझसे दूर रहूँ तेरा ख्याल मेरे आस - पास रहता है मेरी वफ़ा का सिला इस तरह मिला तुझसे मेरी नफ़स में ही तू बन सुवास रहता है नफ़स=साँस, श्वास। तेरे बगैर बता एतबार किस पे करूँ सही लगे है वही तू जो खास कहता है गया है रूठ के मुझसे वो जबसे दूर कहीं मेरा वो यार मेरी बनके प्यास रहता है तुझे तलाश करूं या कि खुद मैं खो जाऊं यही ख्याल मेरे दिल में खास रहता है ========================== रुत सुहानी सी लगे है तू जो मेरे साथ है यूँ लगे बहकी हवायें गा रहा प्रभात है __ धानी चूनर में लिपट कर ये धरा मस्ता रही रंग बदले उर्वरा भी और कलियाँ गा रही फूलों पे यौवन है आया कैसी ये बरसात है यूँ लगे बहकी____ नदियाँ , सागर ,ताल सारे हो रहे हैं सब जवां चांद तारे भी सभी संग, चल दिया ज्यूँ कारवाँ है खुशी ऐसी कि लागे, जगमगाती रात है यूँ लगे बहकी_____ अपनी धूनी में मगन हैं, साधु - संत और पीर भी पंछी हैं आज़ाद नभ में, संग न अब जंजीर भी टूटी हैं खामोशियाँ सब,तू जो मेरे साथ है यूँ लगे बहकी हवायें ___ ============================ नन्ही बूंद न समझो मुझको मुझमें छिपा है गहरा स...