संदेश

Delhi News : दिल्ली में उत्तराखंडी महिलाएं सामाजिक या बौद्धिक नेतृत्व देने में असफल

चित्र

Delhi News : Sewa Prakalp Mahila Mandal Trust & Sir Ganga Ram Hospital Ceremony

चित्र
 

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के सहयोग से कॉन्क्लेव का किया आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर : बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के सहयोग से “ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ हायर एजुकेशन इन द एज ऑफ एआई” विषय पर एक लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में ओडिशा के 26 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह समझना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) किस तरह छात्रों के सीखने के तरीकों और शिक्षण पद्धतियों को बदल रहा है। कॉन्क्लेव के दौरान प्रारंभिक शिक्षा में मौजूद कमियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण ज्ञान देने के तरीकों में आ रहे बदलावों पर चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि शिक्षा में एआई का उपयोग निष्पक्षता, जिम्मेदारी, बहु-विषयक सोच और सहयोगात्मक शिक्षा के साथ होना चाहिए। चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण अवधारणा ओडिशा यूनिवर्सिटी कॉम्पैक्ट सामने आई।  यह एक सहयोगात्मक मॉडल है, जिसमें अलग-अलग यूनिवर्सिटियों ने अपनी स्वतंत्रता बनाए रखते हुए आपस में मिलकर काम कर सकते हैं। इस मॉडल के तहत यूनिवर्सिटी की सुविधाएँ को साझा कर सकते हैं, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चला सकते हैं और बह...

रिलायंस रिटेल ने खरीदा स्किनकेयर ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड पहाड़ी लोकल और उसके कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। यह ब्रांड पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालयी प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिए रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और ऐसे भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है। इस मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि “‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी वेलनेस परंपराओं और सोर्सिंग से जुड़ा एक विशिष्ट ब्रांड है। रिलायंस रिटेल अपने ओम्नी-चैनल नेटवर्क और रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है, साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा। 2018 में स्थापित ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद बनाता है। ब्रांड लद्दाख और हिमाचल...

आईसीएमएआई जयपुर चैप्टर में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा सीएमए भवन, झालाना डूंगरी, जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा ने मुख्य अतिथि, उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों और पेशे में उनके निरंतर बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रचना कौशिक रहीं। उन्होंने समाज एवं पेशे के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और प्रतिभा से नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएमए दीपक कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार कॉस्ट अकाउंटेंसी पेशे में कोस्टिंग को एक महत्वपूर्ण वेल्यु के रूप में बनाए रखा जाता है, उसी प्रकार महिलाओं को भी अपने जीवन के मूल्यों, संस्कारों और सिद्धांतों को बनाए रखते हुए समाज एवं पेशे में अपनी भूमिका क...

महिलाओं की संवेदना बिजनेस में भी कारगर साबित हो रही है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : कैट वुमन विंग ने इंटरनेशनल वुमन डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर वर्ल्ड पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन की प्रेसिडेंट और समाजसेवी निर्मला रावत के साथ एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें निर्मला रावत ने कहा कि दुनिया भर में यह रिसर्च से तय हो चुका है कि अब बिजनेस को भी महिला ज्यादा बेहतर तरीके से आगे बढ़ाती है, क्‍योंकि महिलाओं में ज्यादा संवेदनशीलता होती है। रावत ने कहा कि बिजनेस में अप एंड डाउन होते रहते हैं, लेकिन बिजनेस के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए। ईश्‍वर ने भी ब्रह्मांड में शक्ति के तौर पर महिला की रचना की है। हमने थ्रो बॉल में इस अवसर पर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ हनी पालीवाल ने विशेष सत्र में कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिला पूरे परिवार को स्वस्थ रखती है। इसके लिए 24 घंटे में 16 घंटे फास्‍टिंग और 8 घंटे ईटिंग के लिए बांट सकते हैं। इस अवसर पर कैट नेशनल एडवाइजरी बोर्ड मेंबर रुचि प्रभाकर, नेशनल कॉर्डिनेटर रिचा चंद्रा , स्‍टेट कॉर्डिनेटर चारू अग्रवाल ने इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें हेमलता अग्रवाल, श्‍वेता टाटिवाला, शिवा कूलवाल...

आरईसी लिमिटेड बिहार के सहरसा में शंकर आई हॉस्पिटल के लिए ₹11.56 करोड़ देगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत बिहार के सहरसा में शंकर आई हॉस्पिटल के लिए क्लिनिकल और नॉन-क्लिनिकल इक्विपमेंट खरीदने के लिए ₹11.56 करोड़ देने का वादा किया है। यह प्रोजेक्ट शंकर आई हॉस्पिटल द्वारा इस इलाके में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और अच्छी आई केयर सर्विस तक पहुंच को बेहतर बनाने के मकसद से लागू किया जाएगा। स्कोप कॉम्प्लेक्स स्थित आरईसी लिमिटेड कार्यालय में प्रदीप फैलो, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर), आरईसी लिमिटेड और शंकर नेत्र अस्पताल के ट्रस्टी और कार्यकारी निदेशक विंग कमांडर वी. शंकर (सेवानिवृत्त) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से बिहार के सहरसा और आस-पास के जिलों के लोगों को समय पर आंखों की देखभाल की सेवाएं देने के लिए अस्पताल की क्षमता में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को खास तौर पर फायदा होगा। इस पहल के ज़रिए, आरईसी लिमिटेड पब्लिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने और पूरे देश में, खासकर कम सुविधाओं वाले और दूर-दराज के इलाकों में, आसा...