दिखेगी भारत की शिल्प विविधता लोकल से ग्लोबल की उड़ान ‘द ग्रैंड एक्सपो 2026’
० योगेश भट्ट नई दिल्ली। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सहयोग से ‘आर्ट एंड क्राफ्ट विकास संस्थान’ द्वारा भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘द ग्रैंड एक्सपो 2026’ का शुभारंभ हो गया है। यह प्रदर्शनी 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो कर 5 नवम्बर तक चलेगा। यह प्रदर्शनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्टेट एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आयोजित की जा रही है। यह आयोजन भारतीय शिल्प परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और उद्यमशीलता को व्यापक पहचान दिलाने के साथ-साथ ‘लोकल टू ग्लोबल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है। आर्ट एंड क्राफ्ट विकास संस्थान के सचिव राजकुमार कश्यप ने बताया कि इस एक्सपो में देशभर से 60 से अधिक एमएसएमई इकाइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जबकि 100 से अधिक स्टॉलों पर भारतीय शिल्प की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को व्यापक बाजार से जोड़ना तथा भारतीय उत्पादों की साख को मजबूत करना है। ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा के तहत स्वदे...