दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों ने साथ मिलकर दिया समानता और सम्मान का संदेश

० आशा पटेल ० 
जयपुर। दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों के बीच मित्रता, समानता, सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला मंज़र सोसाइटी, जयपुर द्वारा अपने हैंड्स टूगेदर कैंपेन के अंतर्गत समग्र सेवा संघ के सहयोग से आयोजित गरबा उत्सव–2026 आयोजन किया गया. समग्र सेवा संघ दुर्गापुरा,जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में विशेष विद्यालयों, संस्थानों एवं सामान्य विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया ।
इस उत्सव में दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों को एक साथ गरबा करने, एक-दूसरे से जुड़ने और मित्रता का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेम, सम्मान, सहयोग और अपनत्व के माध्यम से सभी आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रेम किशन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, पीयूसीएल राजस्थान, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह रावत, निदेशक, रावत एजुकेशनल ग्रुप तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती आशी श्रीवास्तव, प्राचार्या, सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर उपस्थिति थे।
कार्यक्रम को रेनू भाटिया, संस्थापक, नन्हे कदम सोसाइटी का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन के प्रायोजकों में मनीष मिश्रा, संस्थापक, शुभचिंतक सहयोगी फाउंडेशन, जयपुर; मधु सोनी, संस्थापक, सृष्टि द वुमन क्लब; तथा शिवाली गुप्ता, निदेशक, सेंटवेव ऑर्गनाइजेशन शामिल रहे। कला मंज़र सोसाइटी एवं हैंड्स टूगेदर कैंपेन की संस्थापक मीनाक्षी माथुर ने आयोजन का समन्वय किया। कार्यक्रम का संचालन हैप्पीनेस कोच एवं लेखिका शिवानी जयपुर ने किया। समग्र सेवा संघ, राजस्थान के अध्यक्ष सवाई सिंह कार्यक्रम के मेजबान रहे।
उत्सव के दौरान श्रेष्ठ पारंपरिक वेशभूषा के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मिस्टर गरबा एवं मिस गरबा के पुरस्कार भी दिए गए। निर्णायक मंडल में नृत्य गुरु मीरा सक्सेना, चित्रकार एवं नृत्यांगना प्रतिमा पटनायक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शिवाली गुप्ता शामिल रहीं।
इस आयोजन में कुल 12 विद्यालयों एवं संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें श्री निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल, प्रयास वोकेशनल इंस्टीट्यूट, करुणा स्पर्श फाउंडेशन, उत्कर्ष स्पेशल स्कूल, दिशा स्कूल, राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, नन्हे कदम सोसाइटी, सुबोध पब्लिक स्कूल (एयरपोर्ट, सांगानेर), डॉल्फिन्स हाई स्कूल (प्रताप नगर), रावत पब्लिक स्कूल (प्रताप नगर, सांगानेर), इंडिया इंटरनेशनल स्कूल (मानसरोवर) तथा उड़ान पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी प्रमुख रहे।

हैंड्स टूगेदर कैंपेन के मूल संदेश “दोस्ती दो, दया नहीं” और “सम्मान दो, सहानुभूति नहीं” ने पूरे आयोजन की भावना को अभिव्यक्त किया। कला मंज़र सोसाइटी एवं समग्र सेवा संघ का यह संयुक्त प्रयास समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली