हैरिटेज निगम की अग्निशमन को हीरो मोटर्स ने भेंट की 8 लाख रूपये की मोटर साईकिलें

० आशा पटेल ० 
जयपुर। हीरो मोटर्स कूकस के साईट मैनेजमेंट हैड जी पी राजू ने नगर निगम जयपुर, हैरिटेज बनीपार्क फायर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हैरिटेज निगम की अग्निशमन शाखा को 8 लाख रूपये की 8 बाईकें भेंट कर गाडियों की चाबियाँ महापौर मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त अभिषेक सुराणा को सौंपी। इस दौरान महापौर मुनेश गुर्जर ने हीरो मोटर्स का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जयपुर एक बहुत बड़ा शहर हैं व आये दिन आग लगने की घटनायें होती रहती हैं इन गाडियों की मदद से अग्निशमन शाखा की क्षमताए बढ़ेगी व उन्हें भीडभाड़ व तंग गलियों में जल्दी पहुँचने में आसानी होगी।
आयुक्त अभिषेक सुराणा ने कहा कि वे हीरो मोटर्स से भविष्य में पार्टनरशिप की और सम्भावनायें खोजेंगे। उन्होंने हीरो मोटर्स सहित अन्य उधोगों को भी निगम के साथ आने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त फायर व मुख्यालय मनीषा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा, हीरो मोटर्स के एडमिनिस्ट्रेशन व सीएसओ कैप्टन दैब चक्रवर्ती, सीएसओ हर्षवर्धन वैष्णव, फायर एसोसिएशन के महामंत्री हर्ष बराला व अग्निशमन शाखा के फायरकर्मी आदि निगम के अधिकारी गण व कर्मचारी मौजूद थें।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क नगर निगम जयपुर हैरिटेज एवं स्वायत्त शासन विभाग  मोती लाल वर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली