किफ़ायती और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान अभी जारी रहेंगे - जियो

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों की तुलना में अभी भी सबसे सस्ते बने हुए हैं। एनालिस्ट हाउस बीएनपी पारिबास ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हालिया टैरिफ में किए गए बदलावों के बावजूद जियो के लोकप्रिय प्लान्स सस्ते होने के साथ अधिक डेटा भी उपलब्ध करा रहे हैं।  रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के एंट्री लेवल प्लान्स अब 299 रु के हो गए है। पर रिलायंस जियो के ग्राहकों को एक जैसी कीमतों के बावजूद अधिक डेटा मिल रहा है।

बीएनपी पारिबास ने एक टेबल जारी कर बताया है कि कीमतों के हिसाब से देंखे तो 299 रु वाले 28 दिनों के प्लान में रिलायंस जियो 1.5 जीबी डेटा रोजाना उपलब्ध कराता है। वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 299 रु में सिर्फ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ही ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए देते हैं। 
इसे दूसरी तरह से देखें तो जहां रिलायंस जियो 28 दिनों के 1.5 जीबी प्लान के लिए 299 रु ले रहा है वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समान अवधि के 1.5 जीबी प्लान के लिए 50 रु ज्यादा यानी 349 रु चार्ज कर रहे हैं।

इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लान्स मे से एक 84 दिनों वाले 1.5 जीबी प्रतिदिन के प्लान के लिए जहां एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 859 रु ले रहे हैं। वहीं जियो इसी तरह के प्लान के लिए 60 रु कम यानी मात्र 799 रु ही ग्राहकों से ले रहा है। इसी 799 रु वाले रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान को बंद करने की खबरें आई थी, जिसका कंपनी ने खंडन किया है। 

एक बयान में कंपनी ने जानकारी दी है कि “799 रु वाला प्लान फ़ोनपे, गूगल पे, पेटीएम सहित कई लोकप्रिय पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर तो इसे रिचार्ज कराया ही जा सकता है। जियो हर ज़रूरत के हिसाब से किफ़ायती और सुविधाजनक रिचार्ज विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड