जयपुर में होगा वृक्ष मित्र सम्मान समारोह रवीना टंडन,सुधीर मुनगंटीवार होंगे शामिल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा अपने 31वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर “वृक्ष मित्र सम्मान समारोह 2026” का आयोजन 6 मई को जयपुर में किया जाएगा। इस सिलसिले में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पर्यावरणविद विष्णु लांबा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को निमंत्रण सौंपा।

 समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में देश-विदेश से एक हजार से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन तथा महाराष्ट्र के पूर्व वन एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। 

समारोह के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” अभियान का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया जाएगा एवं परिंदों के लिए ‘परिंडा अभियान’ शुरू किया जाएगा ! साथ ही‘नक्सल ग्रीन मिशन’ के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास