ट्रैवल ट्रेड फ्रेटर्निटी के बीच डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट : 21 हजार से अधिक बी2बी बैठकें
जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का ट्रैवल ट्रेड फ्रेटर्निटी के बीच समापन हुआ। मेगा ट्रैवल मार्ट में खरीदार (डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स) और विक्रेता (टूरिज्म प्रोडक्ट्स के ओनर) दोनों ही दिखे। एग्जीबिशन में दो दिनों के दौरान रजिस्टर्ड बायर्स और सैलर्स के बीच 21 हजार से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में बायर्स ने राजस्थान के विभिन्न पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों और सेवाओं की जानकारी लेने के साथ व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।
मार्ट में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, एफएचटीआर इनेबलिंग सेंटर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और हेरिटेज होटल्स सहित जवाई, जैसलमेर, पुष्कर आदि से जुड़े कई होटल्स, प्रॉपर्टीज और संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां राजस्थान के विभिन्न पर्यटन उत्पादों और आतिथ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया। वहीं, आरडीटीएम में राजीविका के आर्टीजंस और राज्य के लोक कलाकारों,कारीगरों ने अपने हस्तशिल्प और कला का प्रदर्शन किया।
एफएचटीआर के अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने बताया कि राजस्थान के प्रमुख बी2बी पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी मार्ट के रूप में आरडीटीएम ने देश के ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाया। इसमें होटल व्यवसायी, लग्जरी एवं अनुभव आधारित पर्यटन सेवाएं देने वाले संस्थान, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस, पर्यटन बोर्ड, नीति-निर्माता, मीडिया प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल रहे।
बी2बी बैठकों के माध्यम से नए बायर्स से जुड़ने और राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों के लिए नए कारोबारी संपर्क विकसित करने का अवसर मिला। मार्ट में इस वर्ष देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान के 700 से अधिक प्रॉपर्टीज़ और टूर कंपनियों ने भाग लिया। एग्जीबिशन के माध्यम से राजस्थान के पर्यटन स्थलों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और अनुभव आधारित पर्यटन उत्पादों को देशभर के प्रमुख बायर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पहली बार इवेंट्स एवं वेडिंग इंडस्ट्री को भी मंच दिया गया, जिससे राजस्थान में वेडिंग और एमआईसीई इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाओं को बढ़ावा मिला। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के कम प्रसिद्ध क्षेत्रों की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया गया।
एग्जीबिशन में लोगों को राजस्थान के विभिन्न पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों, सेवाओं और नए पर्यटन अनुभवों के बारे में जानकारी लेने का अवसर मिला। आम लोगों ने विभिन्न स्टॉल्स पर पहुंचकर पर्यटन से जुड़ी जानकारी हासिल की और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं को करीब से जाना।आरडीटीएम में होस्ट राज्य राजस्थान टूरिज्म का पवेलियन खास आकर्षण का केंद्र रहा। पवेलियन में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, विरासत, स्थापत्य कला, खान-पान और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। इसमें एक्सपीरिएंशियल टूरिज्म को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया, जिसके तहत पर्यटकों को ग्रामीण परिवारों के साथ ठहरने, स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक व्यंजन बनाना सीखने, कम प्रसिद्ध क्षेत्रों में साइक्लिंग टूर और स्थानीय समुदायों की नजर से राजस्थान को जानने जैसे अनुभवों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
मार्ट में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल भी प्रदर्शित की गईं। इनमें बावड़ियों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ मंगणियार समुदाय द्वारा मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘कमायचा’ की विरासत और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के प्रयास शामिल रहे।
मार्ट में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, एफएचटीआर इनेबलिंग सेंटर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और हेरिटेज होटल्स सहित जवाई, जैसलमेर, पुष्कर आदि से जुड़े कई होटल्स, प्रॉपर्टीज और संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां राजस्थान के विभिन्न पर्यटन उत्पादों और आतिथ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया। वहीं, आरडीटीएम में राजीविका के आर्टीजंस और राज्य के लोक कलाकारों,कारीगरों ने अपने हस्तशिल्प और कला का प्रदर्शन किया।
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया। आरडीटीएम को कई टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (एचआरएआर), राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (राटो), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए), इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ), और एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया (एडीटीओआई) के साथ कई अन्य राष्ट्रीय पर्यटन संस्थाएं शामिल हैं।
इस वर्ष क्रेडाई टूरिज्म विंग भी आयोजन में भागीदारी कर पर्यटन के विकास में सहयोग देने की पहल की। मार्ट का उद्देश्य राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की विविधता को देशभर के सामने प्रस्तुत करने के साथ उद्योग से जुड़े हितधारकों के लिए नए व्यावसायिक अवसर तैयार करना था।
जोधपुर में पहली बार आयोजित हो रहे मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) का 20 सितंबर से आगाज होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय मार्ट 22 सितंबर तक आयोजित होगा। एफएचटीआर द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस मार्ट में देशभर से 200 होस्टेड बायर्स के साथ करीब 300 नॉन होस्टेड रजिस्टर्ड बायर्स भी भाग लेंगे।
‘स्टोरीज़, जर्नीज़, स्माइल्स’ थीम पर आयोजित एमटीएम में केवल मारवाड़ ही नहीं, बल्कि पूरे थार डेजर्ट क्षेत्र के पर्यटन उत्पादों और अनुभवों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। मार्ट के दौरान ट्रैवल ट्रेड से जुड़े बायर्स और राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बीच बी2बी बैठकें होंगी, जिससे नए व्यावसायिक संपर्क और पर्यटन साझेदारियों के अवसर बनेंगे।

एमटीएम के माध्यम से मारवाड़ सहित पूरे थार क्षेत्र की समृद्ध विरासत, संस्कृति, लोक परंपराओं, खान-पान, आतिथ्य और विविध पर्यटन अनुभवों को देशभर के ट्रैवल ट्रेड के सामने लाया जाएगा। मार्ट में क्षेत्र की होटल्स, रिसॉर्ट्स और अन्य पर्यटन प्रॉपर्टीज़ के साथ विभिन्न पर्यटन उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
पहली बार आयोजित हो रहा एमटीएम न केवल मारवाड़ बल्कि थार डेजर्ट क्षेत्र को देश के प्रमुख घरेलू पर्यटन बाजारों से जोड़ने और यहां के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
पहली बार आयोजित हो रहा एमटीएम न केवल मारवाड़ बल्कि थार डेजर्ट क्षेत्र को देश के प्रमुख घरेलू पर्यटन बाजारों से जोड़ने और यहां के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

टिप्पणियाँ