फोर्टी ने उठाया रोजगार संकट का मुद्दा : प्रवीण सुथार ने कपड़ा उद्योगों की समस्याएं जानीं
० आशा पटेल ० जयपुर : राजस्थान के बालोतरा, पाली और जोधपुर में कपड़ा उद्योगों पर गहराते संकट और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर फोर्टी ने चिंता जताई है। फोर्टी राजस्थान ब्रांचेस चेयरमैन प्रवीण सुथार ने पश्चिमी राजस्थान दौरे के दौरान बालोतरा में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उद्योगों की समस्याओं और श्रमिकों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बालोतरा के बिल्डर नरेश खंडेलवाल और उद्यमी नवनीत पंवार ने औद्योगिक परिस्थितियों की जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ा उद्योगों में कामकाज प्रभावित होने का असर श्रमिकों, व्यापारियों, परिवहन व्यवसाय और अन्य सहायक कारोबारों पर भी पड़ता है। तीनों जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में एक लाख से अधिक श्रमिकों के प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, यह आंकड़ा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और उद्योगों से संबंधित है, केवल कपड़ा उद्योग का अलग आंकड़ा नहीं है। इससे रोजगार और हजारों परिवारों की आजीविका को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रवीण सुथार ने कहा कि बालोतरा, पाली और जोधपुर का कपड़ा उद्योग पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था और रोजगार का ...