राजस्थान में इनोवेटिव्यू की 300 करोड़ निवेश की योजना,परीक्षा केंद्रों में होगी कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं की सुविधा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड राजस्थान में आधुनिक परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी की ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’ पहल के तहत कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं के लिए परिसर तैयार किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार केंद्रों में आधुनिक कंप्यूटर, नेटवर्किंग, बिजली बैकअप, बायोमेट्रिक पहचान सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था होगी। प्रवेश और तकनीकी निगरानी से परीक्षा में गड़बड़ी का जोखिम कम करने पर जोर रहेगा।
                                               
इनोवेटिव्यू के संस्थापक एवं निदेशक आशीष मित्तल ने कहा परीक्षा में सफलता का आधार अभ्यर्थी की योग्यता होनी चाहिए, न कि उसे मिले केंद्र की सुविधाएं या उसकी भौगोलिक स्थिति। कंपनी का उद्देश्य अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
कंपनी ने मार्च 2028 तक लगभग 100 शहरों में 150 परीक्षा केंद्र और एक लाख परीक्षा सीटों की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इस विस्तार से देशभर में करीब 5,000 रोजगार अवसर बनने का अनुमान है। कंपनी के मुताबिक, बिहार, दिल्ली एनसीआर और बिलासपुर में उसके 14 केंद्रों पर फिलहाल 24,835 परीक्षा सीटों की क्षमता उपलब्ध है। रायपुर, लखनऊ, प्रयागराज, भोपाल और कानपुर में 13,400 अतिरिक्त सीटें विकसित करने का भी प्रस्ताव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली