बॉब सिक्योरिटीज एंड ग़िल्ट एज लि ने शुरु किया NBFC के रूप में परिचालन
० आशा पटेल ० मुंबई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड द्वारा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एनडी-आईसीसी) के रूप में व्यवसाय आरंभ किए जाने की घोषणा की। यह पहल सरकारी प्रतिभूतियों और ऋण पूंजी बाजारों में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करने की बैंक की कार्यनीति में एक महत्वपूर्ण मील स्तंभ है। एनबीएफसी के रूप में परिचालन के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट नामकरण और लोगो का अनावरण किया और अपनी वेबसाइट www.bobgiltedge.in का शुभारंभ किया। विशिष्ट कार्य क्षमताओं के माध्यम से बॉब ग्रुप को सुदृढ़ करने, व्यवसायों का दायरा बढ़ाने और एक विविधतापूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता संस्थान के रूप में स्थापित करने के बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप 'बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड' का शुभारंभ किया गया है। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यनीतिक पहल है। एनबीएफसी के र...