बॉब सिक्योरिटीज एंड ग़िल्ट एज लि ने शुरु किया NBFC के रूप में परिचालन

० आशा पटेल ० 
मुंबई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड द्वारा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एनडी-आईसीसी) के रूप में व्यवसाय आरंभ किए जाने की घोषणा की। यह पहल सरकारी प्रतिभूतियों और ऋण पूंजी बाजारों में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करने की बैंक की कार्यनीति में एक महत्वपूर्ण मील स्तंभ है। एनबीएफसी के रूप में परिचालन के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट नामकरण और लोगो का अनावरण किया और अपनी वेबसाइट www.bobgiltedge.in का शुभारंभ किया।
विशिष्ट कार्य क्षमताओं के माध्यम से बॉब ग्रुप को सुदृढ़ करने, व्यवसायों का दायरा बढ़ाने और एक विविधतापूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता संस्थान के रूप में स्थापित करने के बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप 'बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड' का शुभारंभ किया गया है। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यनीतिक पहल है। एनबीएफसी के रूप में परिचालन की शुरुआत सरकारी प्रतिभूतियों और ऋण पूंजी बाजारों में हमारी उपस्थिति को सुदृढ़ करने की आधार शिला है।

 कंपनी बाजार निर्माण और संबंधित गतिविधियों के माध्यम से भारत के वित्तीय बाजारों के विकास और उन्हें सुदृढ़ बनाने में योगदान देगी, मार्केट एफिशिएंसी में वृद्धि करेगी और बड़े स्तर पर निवेशकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी जिसमें भा.रि.बैंक रिटेल डायरेक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से भागीदारी भी शामिल है। अपनी वित्तीय सेवाओं की फ्रेंचाइजी में विविधता लाने के क्रम में बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज लिमिटेड जैसी विशिष्ट अनुषंगियां व्यवसाय वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त करने और समग्र बॉब ग्रुप को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली