संदेश

टैक्सिला बिजनेस स्कूल ‘लम्हे 2026’ में 50 से अधिक कॉलेजों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर: टैक्सिला बिजनेस स्कूल, जयपुर के वार्षिक उत्सव ‘लम्हे 2026 – क्रिएटिंग मोमेंट्स ऑफ जॉय’ के साथ हुआ। इस आयोजन में जयपुर के 50 से अधिक कॉलेजों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा ने रिबन काटकर किया।  उत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बिजनेस क्विज, स्टार्टअप शोडाउन, फुटसल, ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग, कैरम और ई-स्पोर्ट्स (BGMI) सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ट्रेजर हंट आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि स्टार्टअप शोडाउन में विद्यार्थियों को अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित किया। इस आयोजन का संचालन संस्थान की निदेशक डॉ. अनुराधा मेहता, डीन रजत भोरा तथा संस्थान के निदेशक किशोर शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य क्यूरेटर प्रोफेसर लविना खिलनानी और डॉ. हेमंत वर्मा तथा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. संजोलि जैन और प्रोफेसर हेमांशु दावड़ा ने आयोजन को...

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एकता के संकल्प का प्रतीक,युवा उनके जीवन-विचारों को करें आत्मसात - केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आज हम जिस ‘एक भारत’ को देख रहे हैं, उसके पीछे सरदार पटेल के कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम का ऐतिहासिक योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के ‘एक भारत’ के संकल्प को ‘श्रेष्ठ भारत’ के रूप में साकार करने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। वहीं, राजस्थान के निर्माण में भी उनके योगदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने ही 30 मार्च, 1949 को वृहद राजस्थान को साकार किया था। सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जो राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और एकता के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार...

मुझको तन्हा - सा कर जाए....

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  ये नदिया ये बहता पानी रोज सुनाते प्रेम - कहानी जब भी याद तेरी आ जाए एक तड़प मन में भर जाए सुध बुध दुनिया की भूलूँ ज़ुल्फ़ प्रेम की बस लहराये लाज - शर्म से होती फिर मैं खुद ही पानी - पानी ये नदिया ------ जाने क्या - क्या ये समझाये प्रेम नगर में ये भटकाए इसमें कैसा जादू है ये मुझको तन्हा - सा कर जाए तुझको अपना दिल देकर क्या कर बैठी हूँ मैं नादानी ये नदिया -------- क्या मुझको हर रोज़ छलेगा या तू मुझसे आन मिलेगा एक विरह की आग में आखिर कब तक मेरा खून जलेगा साफ़ बता दे आज कहानी क्या है तूने दिल में ठानी ये नदिया ये बहता पानी रोज़ सुनाते प्रेम - कहानी =================== किधर से बताओ ये डर आ रहे हैं... उजाले पसीने से तर आ रहे हैं सभी अक्स धुंधले नज़र आ रहे हैं चेहरे सफेद लिए हैं सभी की किधर से बताओ ये डर आ रहे हैं गई है कहाँ खो छवि वो पुरानी मुखौटों की दुनिया हुई है दीवानी ज़रा दिल के दर्पण में सूरत निहारें बहुत देर से हमको भरमा रहे हैं आदम का बच्चा बिलखता है भूखा ये उपवन तो खिलने से पहले ही सूखा चहुँ ओर भूखे से बाज़ों की टोली परिंदे...

सीआईआई-आईजीबीसी ग्रीन राजस्थान समिट ने कम-कार्बन अवसंरचना के लिए आह्वान किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, भारतीय उद्योग परिसंघ की इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने जयपुर में ग्रीन राजस्थान समिट 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। इसका विषय था, "जलवायु-अनुकूल राजस्थानः हरित अवसंरचना के माध्यम से सतत विकास को गति देना। इस शिखर सम्मेलन में सरकारी प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी, रियल एस्टेट डेवलपर, वास्तुकार, स्थिरता विशेषज्ञ और तकनीकी विशेषज्ञ एकत्र हुए।  चर्चा की कि हरित भवन, जलवायु-अनुकूल अवसंरचना, संसाधन-कुशल शहरी नियोजन और कम-कार्बन निर्माण राजस्थान के सतत विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। सम्मेलन में विचार-विमर्श किया गया कि राजस्थान अपने विस्तारित होते शहरी केंद्रों, औद्योगिक क्षेत्रों, वाणिज्यिक परियोजनाओं और सार्वजनिक अवसंरचना में स्थिरता को किस तरह समाहित कर सकता है, साथ ही दीर्घकालिक आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता और पर्यावरणीय मजबूती को भी सुदृढ़ कर सकता है। सरकार, उद्योग और रियल एस्टेट क्षेत्र के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया,  ताकि भविष्य के लिए तैयार समुदाय विकसित किए जा सकें, भवनों का प्रदर्शन बेहतर हो,...

परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति द्वारा वरिष्ठ जन सम्मान समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति द्वारा वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समिति के मुख्य संरक्षक आर के अग्रवाल द्वारा सभी वरिष्ठजनो का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष श्याम विजय द्वारा समिति द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। सभी वरिष्ठ जनों का शाल ओढाकर तथा परमार्थ समिति का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जस्टिस एन के जैन द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र भान सिंह थे। संरक्षक एन के खीचा एवं परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति द्वारा गाँधी जी के भजन 'वैष्णव जन तो जेने कहिये जे पीर परायी जाने रे" को आत्मसात करते हुये जयपुर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था प्रतिदिन की जाती है। जयपुर की विभिन्न गौशालाओं में गायों के लिये हरे चारे ओर दाने की व्यवस्था की जाती है। परमार्थ भवन में जन स्वास्थ्य रक्षण हेतु होमियोपैथी क्लीनिक मे योग्य चिकित्सकों द्वारा सेवा,एस एम एस अस्पताल की ट्रोमा यूनिट,बांगड़ परिसर एवं जे...

माइक्रो आर्टिस्ट डॉ.राम सिंह राजोरिया को मिला अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. राम सिंह राजोरिया को उनकी सूक्ष्म कला के लिए Oxford Book of World Records द्वारा अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विश्व की सबसे छोटी हस्तनिर्मित श्रीमद्भगवद्गीता को ऐक्रेलिक शीट पर उकेरने की अद्वितीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। डॉ. राम सिंह राजोरिया ने मात्र 3.5 × 5 इंच की ऐक्रेलिक शीट पर श्रीमद्भगवद्गीता के सभी 18 अध्यायों और 700 श्लोकों को संस्कृत में सूक्ष्मता से उकेरा। यह असाधारण कलाकृति उन्होंने जयपुर में 2 वर्ष के अथक प्रयास से पूर्ण की। इस कार्य में उनकी एकाग्रता, धैर्य, साधना और वर्षों की मेहनत का विशेष योगदान रहा। डॉ. राजोरिया की यह उपलब्धि केवल कला के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सफलता नहीं है, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक विरासत, सनातन संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का भी एक अनूठा प्रयास है। डॉ. राम सिंह राजोरिया ने माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में कई अनूठी कलाकृतियाँ तैयार की हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में चावल के एक दाने पर 203 हाथियों की आकृतियाँ उकेरना, च...

राजस्थान आरएलपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजपाल चौधरी सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

चित्र
  ० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान आरएलपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजपाल चौधरी सैंकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस वार रूम, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजपाल चौधरी पूर्व में जयपुर के निर्वाचित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष (2015-2017) भी रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजपाल चौधरी कि यह घर वापसी हुई है और पार्टी की मजबूती के लिए वह काम करेंगे। डोटासरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा की सरकार के गठन को ढाई वर्ष से अधिक समय हो गया है तथा मुख्यमंत्री लगातार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हमलावर रहे, आज उनसे प्रश्न है कि जो अधिकारी दो वर्ष तक भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में रहा, मुख्यमंत्री के सचिव रहते ऊंचे पद पर बैठकर एवं मुख्यमंत्री के नजदीकी होकर निर्णय कर रहा था और इस अधिकारी के अधिकांश निर्णय मुख्यमंत्री के निर्णय माने जाते हैं, आज उस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आर...