आकाशवाणी चुनाव परिणाम 23 मई से 24 मई तक लगातार 40 घंटे प्रसारित करेगा 


नयी दिल्ली - आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी-एआईआर) ने लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रमाणिक और नवीनतम परिणाम प्रदान करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पहली बार देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क आकाशवाणी लगातार 40 घंटे के लिए चुनाव परिणामों पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा।


आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी कार्यक्रम "विशेष जनादेश 2019"-23 मई को सुबह 7 बजे से 24 मई को सुबह 11 बजे तक प्रसारित करेगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी एफएम गोल्ड और अन्य चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। यह आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगा। देश के कोने-कोने से आकाशवाणी संवाददाता लगातार मतगणना के नवीनतम लाइव अपडेट प्रदान करेंगे। स्टूडियो में विशेषज्ञ परिणामों के व्यापक और गहन विश्लेषण देंगे।


इसी तरह, देश भर में आकाशवाणी की सभी 46 क्षेत्रीय समाचार इकाइयाँ अपने-अपने राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में विशेष कार्यक्रम और समाचार बुलेटिनें लगाएंगी। प्रति घंटे के समाचार बुलेटिन विभिन्न चैनलों जैसे एफएम गोल्ड, एफएम रेनबो, विविध भारती और आकाशवाणी के अन्य स्थानीय चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होंगे। परिणाम आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की वेबसाइट www.newsonair.com और ट्विटर हैंडल @airnewsalerts पर भी उपलब्ध होंगे।


 



 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार