बीआरओ का 59वां स्थापना दिवस

नयी दिल्ली-सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) आज अपना 59वां स्थापना दिवस मना रहा है। बीआरओ रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख सड़क निर्माण एजेंसी है। यह संगठन सीमा क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बीआरओ पूर्वी और पश्चिमी सीमा क्षेत्रों में सड़क निर्माण और इसके रखरखाव का कार्य करता है ताकि सेना की रणनीतिक जरूरतें पूरी हो सकें। संगठन पर 53,000 किलोमीटर सड़कों की जिम्मेदारी है। बीआरओ ने भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान आदि मित्र देशों में भी सड़कों का निर्माण किया है। इस प्रकार संगठन, क्षेत्र में हमारे रणनीतिक उद्देश्यों में भी योगदान दे रहा है।


2018-19 में बीआरओ ने पूर्व और पश्चिम सीमा क्षेत्रों में फॉरमेशन कटिंग (991 किलोमीटर), 1965 किलोमीटर का समतलीकरण, 2817 मीटर पुल निर्माण, 1778 किलोमीटर सड़कों का पुनः समतलीकरण किया। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2018-19 में बीआरओ के कार्यों में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


सरकार रणनीतिक कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। बीआरओ इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन की पुनः संरचना की गई है और कार्य प्रणाली को आसान बनाया गया है। संगठन विभागीय, निविदा आधारित तथा ईपीसी मोड के अंतर्गत कार्य कर रहा है। इससे संगठन की क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। बीआरओ और सैन्य इकाईयों के बीच आवश्यक समन्वय के सभी स्तरों को बेहतर बनाया गया है।


इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेट जनरल हरपाल सिंह ने सभी बीआरओ कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बधाई दी और पूरे समर्पण के साथ संगठन को उत्कृष्टता के पद पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड