चंबल बॉय रवि यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्‍म ‘पांचाली’ की शूटिंग

मुंबई - राजकुमार आर पांडेय की बहुचर्चित फिल्‍म 'पांचाली' की शूटिंग अभिनेता रवि यादव ने पूरी कर ली है। 'पांचाली' एक मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म है, जिसमें नये और पुराने चेहरे को लेकर राजकुमार आर पांडेय ने एक प्रयोग किया है। इसमें चंबल की बीहरों से निकल कर आये रवि यादव की भूमिका बेहद खास है। उन्‍होंने अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद कहा कि फाइनली मैंने पहली फिल्‍म सफलतापूर्वक पूरी कर ली और जनता की अदालत में उनके फैसले का इंतजार होगा। मैंने फिल्‍म के लिए बेहद मेहनत की, इसलिए मुझे लगता है कि दर्शकों को फिल्‍म पसंद आयेगी और मेरी भूमिका पर उनका रिएक्‍शन मेरे लिए खास बात होगी।


चंबल बॉय रवि यादव अपने काम को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं। इसलिए जब फिल्‍म 'पांचाली' के सेट पर एक स्‍टंट कर रहे थे, तब रनिंग स्‍टंट के दौरान वे गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। इससे वे दर्द से कराह उठे। लेकिन उन्‍होंने शूटिंग जारी रखी। उन्‍होंने इस फिल्‍म में अपने सारे स्‍टंट खुद किये हैं। इस बारे में फिल्‍म के निर्देशक देव पांडेय ने बताया कि रवि यादव में संभावनाएं अधिक है। वे इंडस्‍ट्री में बहुत आगे तक जा सकते हैं। एज ए डेब्‍यूडंट उन्‍होंने फिल्‍म में अपने मेहनत से सबको इंप्रेस किया है। रवि में सीखने की तलब बेहद सकारात्‍मक है, जो फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जर्नी में काफी कम लोगों के साथ देखने को मिलता है।      

 

आपको बता दें कि रवि यादव, राजकुमार आर पांडेय की बेहद महात्‍वाकांक्षी फिल्‍म 'पांचाली' में सेकेंड लीड एक्‍टर के रूप में डेब्‍यू कर रहे हैं। फिल्‍म में रानी चटर्जी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली