एफटीआईआई के पांच पाठ्यक्रमों को एआईसीटीई की मंजूरी

  नयी दिल्ली - भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान (एफटीआईआई) पुणे को ऐतिहासिक उपलब्धि  हासिल हुई है। एफटीआईआई के पांच पाठ्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने नवगठित व्‍यावहारिक कला और शिल्‍प श्रेणी में मंजूरी प्रदान की है। इस मंजूरी से भारत के प्रमुख फिल्‍म संस्‍थान, एफटीआईआई देश का पहला और एकमात्र संस्‍थान बन गया है, जिसे यह मान्‍यता मिली है।


    एआईसीटीई ने नवगठित व्‍यावहारिक कला, शिल्‍प व डिजाइन श्रेणी के लिए 11 मई को संस्‍थानों और अनुमोदित पाठ्यक्रमों की सूची जारी की है। इस सूची में एफटीआईआई और इसके पांच एक वर्षीय पोस्‍टग्रेज्‍युट सार्टिफिकेट पाठ्यक्रम शामिल हैं।


  एआईसीटीई द्वारा मंजूर किए गए इन पांच पाठ्यक्रमों में चार टेलीविजन (निर्देशन, इलेक्‍ट्रॉनिक सिनेमेटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और साउंड रिकॉर्डिंग) तथा एक फिल्‍म (फीचर फिल्‍म पटकथा लेखन) से संबंधित है।


   एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेरयरमैन विजेन्‍द्र पाल सिंह ने कहा कि  एफटीआईआई के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। संस्‍थान को सभी पांच पीजी सार्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए एआईसीटीई की मंजूरी मिली है। इससे एफटीआईआई भारत का पहला फिल्‍म संस्‍थान बन गया है, जिसे यह मान्‍यता मिली है।


    सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में एफटीआईआई के टेलीविजन पाठ्यक्रम चर्चित रहे हैं, क्‍योंकि इन्‍होंने कई राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किए हैं। एआईसीटीई की मंजूरी से टेलीविजन पाठ्यक्रमों के मूल्‍य में बढ़ोतरी हुई है और यह फिल्‍म निर्माण के पाठ्यक्रमों के समान ही आकर्षक हो गए हैं। एफटीआईआई के पटकथा लेखक मनोरंजन उद्योग में पहले से ही ख्‍याति अर्जित कर रहे हैं। एआईसीटीई की मंजूरी से 2019-20 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को लाभ होगा। भारतीय विश्‍वविद्यालय संघ (एआईयू) ने जनवरी, 2017 में एफटीआईआई के छह पीजी डिप्‍लोमा फिल्‍म पाठ्यक्रमों को स्‍नातकोत्‍तर डिग्री की मान्‍यता दी है। इसके साथ एफटीआईआई के सभी 11 पाठ्यक्रमों को या तो एआईयू या एआईसीटीई के द्वारा मान्‍यता प्रदान की गई है।              


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार