मुंबई फिल्म एकेडमी के सीईओ बृजेश पांडे के निधन पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

मुंबई - सीनियर साउंड रिकॉर्डिस्ट एंड साउंड इंजीनियर, मुंबई फिल्म एकेडमी के सीईओ बृजेश पांडे का निधन आज सुबह 7 बजे मुंबई में हो गया, जिसके बाद पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में शोक में डूब गई। वे कोकिलाबेन अस्पताल में ब्रेन सर्जरी और अन्य चिकित्सा उपचार से गुजर रहे थे। लेकिन ईश्‍वर को कुछ और मंजूर था और आज सुबह उन्‍होंने अपने आवास पर सुबह अंतिम सांस ली।



बृजेश पांडे के निधन से सिनेमा इंडस्‍ट्री के साउंड सेक्‍सन में शोक की लहर दौर गई, जिसके बाद सुबह 10 बजे 201, वागेश्वरी भवन, opp वागेश्वरी मंदिर, फिल्मसिटी रोड के पास धीरेधीशी में उनकी आत्‍मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े तमाम लोग शामिल हुए और उन्‍हें आश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्‍वर से दिवंगत की आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



इस मौके पर अनिल चौ‍रसिया और संजय भूषण पटियाला ने दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि विपत्ति के इस कठिन दौर में, हम उनके परिवार और रिश्तेदारों के संग उनके गहरे दुःख और गंभीर नुकसान में साथ हैं। उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे आस-पास महसूस होगी। वे हमारे दिल और हमारी यादों में हमेश अमर रहेंगे।




 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली