उत्‍तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

नयी दिल्ली - पिछले चार-पांच दिन से उत्‍तर भारत में आसमान साफ है और बारिश होने के आसार नहीं है। इसके परिणामस्‍वरूप दिल्‍ली एनसीआर सहित उत्‍तर पश्चिम भारत के हिस्‍से में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, दिल्‍ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों प्रयागराज में 29 मई,  को अधिकतम उच्‍चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


दिल्‍ली एनसीआर सहित उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 जून तक आसमान साफ रहने का संकेत है। लू चलने, बारिश न होने के कारण क्षेत्र में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। अनेक स्‍थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


पश्चिमी गड़बड़ी के कारण 2 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।


अगले 4-5 दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी



  • अगले 72 घंटों के दौरान जम्‍मू के सुदूरवर्ती स्‍थानों पर लू जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है।

  • पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्‍थान के कुछ स्‍थानों पर लू चल सकती है।

  • पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्‍ली एनसीआर और पूर्वी राजस्‍थान के सुदूरवर्ती इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

  • पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ स्‍थानों पर भी लू चलने की संभावना है।


दिल्‍ली/एनसीआर के लिए मौसम की भविष्‍यवाणी


मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। कुछ स्‍थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान लू चल सकती है। अगले 2-3 दिन के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत