राष्‍ट्रीय साम्‍प्रदायिक सद्भाव पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 30 जून तक

नयी दिल्ली - साम्‍प्रदायिक सद्भाव और राष्‍ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने के लिए पात्र व्‍यक्तियों और संगठनों से राष्‍ट्रीय साम्‍प्रदायिक सद्भाव पुरस्‍कार-2019 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जून है। राष्‍ट्रीय साम्‍प्रदायिक सद्भाव पुरस्‍कारों की स्‍थापना केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय के अन्‍तर्गत एक स्‍वायत संस्‍था राष्‍ट्रीय साम्‍प्रदायिक सद्भाव संस्‍थान (एनएफसीएच) के द्वारा की गई थी।   


राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार, 2019 की व्यक्तिगत श्रेणी में प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये तथा संगठन श्रेणी में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। व्‍यक्तिगत श्रेणी में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के क्षेत्र में कम से कम दस साल की अवधि तक काम कर चुके व्‍यक्तियों के नाम पुरस्‍कार के लिए विचार किए जाने के पात्र होंगे, जबकि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के क्षेत्र में 5 साल से अधिक कार्य करने वाले संगठनों के नामों पर विचार किया जाएगा।


नामांकन राष्‍ट्रीय साम्‍प्रदायिक सद्भाव संस्‍थान (एनएफसीएच), 9वीं मंजिल, 'सी' विंग, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्‍ली-110003 को 30 जून, 2019 तक भेजे जा सकते हैं। इनका विवरण संस्‍थान की वेबसाइट www.nfch.nic.in से या संस्‍थान के कार्यालय से प्राप्‍त किया जा सकता है।   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड