इस वर्ष का IFFI विशेष रूप से महत्वपूर्ण है,यह स्वर्ण जयंती संस्करण है: प्रकाश जावड़ेकर


एफटीआईआई और एसआरएफटीआई सहित प्रमुख फिल्म संस्थानों के छात्र इस साल के महोत्सव के प्रबंधन में शामिल होंगे। इस साल दिखाई जाने वाली फिल्मों की सूची को सितंबर तक अंतिम रूप दे दिया जाना है ताकि सिने प्रेमियों को महोत्सव में भाग लेने के लिए योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके


गोवा -केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि आईएफएफआई भारत का गौरव है और इस वर्ष का आईएफएफआई विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्वर्ण जयंती संस्करण है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आईएफएफआई,2019 जो कि गोवा में 20 से 28 नवंबर तक होने वाली है, के लिए पहली संचालन समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। संचालन समिति की बैठक फिल्म महोत्सव के आयोजन की प्रक्रिया में शामिल प्रमुख हितधारकों के बीच आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी।


 जावड़ेकर ने घोषणा की कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष श्री जॉन बेली ने इस वर्ष आईएफएफआई के लिए अपनी सहभागिता की पुष्टि कर दी है। इस समारोह के लिए रोमांच और उत्सुकता पैदा करने के लिए फिल्म बिरादरी तक पहुंचने हेतु भारत के सात शहरों में रोड शो किया जाएगा। फिल्मों के लिए सुसंगत प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए व्यावसायिक प्रदर्शनी और महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी इस साल के समारोह के साथ आयोजित की जाएगी।


फिल्म समारोह के दौरान फिल्मों को दिखाने के लिए शामिल किये जाने वाले निजी थिएटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी जिससे कि लोकप्रिय फिल्मों की अतिरिक्त स्क्रीनिंग की भारी मांग पूरी की जा सके। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि रूस इस साल फोकस देश के रूप में भाग ले सकता है। एफटीआईआई और एसआरएफटीआई सहित प्रमुख फिल्म संस्थानों के छात्र इस साल के महोत्सव के प्रबंधन में शामिल होंगे। इस साल दिखाई जाने वाली फिल्मों की सूची को सितंबर तक अंतिम रूप दे दिया जाना है ताकि सिने प्रेमियों को महोत्सव में भाग लेने के लिए योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 


समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा एक विशेष आईएफएफआई स्वर्ण जयंती संस्करण पोस्टर भी जारी किया गया।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत